Dublin

सूरज बनेगा बर्फ का गोला? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से मचा हड़कंप; वैज्ञानिकों की क्या है राय?

सूरज बनेगा बर्फ का गोला? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से मचा हड़कंप; वैज्ञानिकों की क्या है राय?
अंतिम अपडेट: 2 दिन पहले

भविष्यवाणियों की दुनिया में एक बार फिर हलचल मच गई है। वजह है, बुल्गारिया की प्रख्यात भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की एक नई और चौंकाने वाली भविष्यवाणी। कहा जा रहा है कि बाबा वेंगा ने साल 2201 को लेकर दावा किया था कि इस साल सूरज धीरे-धीरे ठंडा पड़ने लगेगा।

Baba Vanga Predictions: बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने अपने जीवनकाल में कई भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से कुछ सही साबित हुईं तो कुछ विवादों में रहीं। अब उनकी एक और भविष्यवाणी चर्चा का विषय बन गई है। बाबा वेंगा के अनुसार, साल 2201 में सूरज ठंडा पड़ने लगेगा, जिससे धरती का तापमान तेजी से गिरने लगेगा और मानव जीवन पर इसका गहरा असर पड़ेगा। 

हालांकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह प्रक्रिया बेहद धीमी होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार सूरज का जीवनकाल लगभग 10 अरब वर्षों का है, जिसमें से अब तक 4.6 अरब वर्ष बीत चुके हैं और अभी भी करीब 5.4 अरब वर्ष शेष हैं।

क्या वाकई सूरज ठंडा होने लगेगा?

बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सुनने में किसी साइंस-फिक्शन फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी लगती है, लेकिन क्या इसका कोई वैज्ञानिक आधार है? विशेषज्ञों के अनुसार, सूर्य का जीवन चक्र लगभग 10 अरब वर्षों का होता है। अब तक वह केवल 4.6 अरब साल ही पूरा कर पाया है। यानी उसकी ऊर्जा खत्म होने में कम से कम 5.4 अरब साल और बाकी हैं।

लेकिन बाबा वेंगा की भविष्यवाणी 2201 यानी महज 175 साल बाद की है, जो खगोल विज्ञान की दृष्टि से एक पल जितनी भी नहीं। वैज्ञानिकों का मानना है कि सूर्य के अंदर कोई ऐसा बदलाव फिलहाल नहीं हो रहा है जो इतने कम समय में तापमान में इतनी बड़ी गिरावट ला सके।

सोलर साइकिल या कुछ और?

हालांकि, विशेषज्ञ यह स्वीकार करते हैं कि सौर चक्रों (Solar Cycles) में उतार-चढ़ाव के कारण पृथ्वी पर कुछ वर्षों के लिए ग्लोबल कूलिंग जैसे असर देखे जा सकते हैं। जैसे 17वीं सदी में 'मिनी आइस एज' (Little Ice Age) का दौर आया था। यह घटना सौर गतिविधियों में गिरावट के कारण हुई थी। लेकिन इसे 'सूरज का ठंडा होना' नहीं कहा जा सकता।

बाबा वेंगा कौन थीं?

बाबा वेंगा, जिनका असली नाम वेंगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था, का जन्म 1911 में बुल्गारिया में हुआ था। उन्होंने बचपन में ही अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी। इसके बाद, उन्हें भविष्य देखने की रहस्यमयी क्षमता मिली। उन्हें 'बाल्कन की नास्त्रेदमस' भी कहा जाता है। उनकी कुछ भविष्यवाणियां जो सच साबित हुईं:

9/11 आतंकी हमला (2001)
कुर्स्क पनडुब्बी हादसा (2000)
कोरोना वायरस महामारी (2020)
प्रिंसेस डायना की मौत (1997)

क्या 2201 की भविष्यवाणी सच होगी?

विज्ञान फिलहाल इस भविष्यवाणी को सिरे से खारिज करता है। लेकिन बाबा वेंगा की कई पूर्ववाणियों के सच होने के चलते यह अनुमान पूरी तरह नज़रअंदाज भी नहीं किया जा रहा है। हालांकि, अधिकतर विशेषज्ञों का मानना है कि यह भविष्यवाणी वास्तविकता से अधिक कल्पना के करीब है। जहां एक ओर बाबा वेंगा की रहस्यमयी शक्ति ने दुनियाभर के लोगों को चौंकाया है, वहीं वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार सूर्य की ठंडक का दावा फिलहाल असंभव नजर आता है।

Leave a comment