Columbus

हनी सिंह के 'Maniac' ने मचाया धमाल, भोजपुरी तड़के ने बढ़ाया क्रेज, 24 घंटे में बनाया नया रिकॉर्ड

🎧 Listen in Audio
0:00

मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का नया गाना Maniac रिलीज होते ही तहलका मचा रहा है। खास बात यह है कि इस बार उनके गाने में देसी स्वाद भी देखने को मिल रहा हैं।

एंटरटेनमेंट: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का नया गाना Maniac रिलीज होते ही तहलका मचा रहा है। खास बात यह है कि इस बार उनके गाने में देसी स्वाद भी देखने को मिल रहा है, क्योंकि इसमें भोजपुरी लिरिक्स "दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी..." ने लोगों का दिल जीत लिया है। गाने ने 24 घंटों के भीतर यूट्यूब पर नया रिकॉर्ड बना दिया है और दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया हैं।

भोजपुरी लिरिक्स ने बढ़ाया गाने का क्रेज

हनी सिंह के इस गाने में ग्लैमर और ग्रूवी बीट्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है, लेकिन इसमें जो सबसे खास चीज लोगों को पसंद आ रही है, वह है भोजपुरी का तड़का। गाने के बीच में "दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी..." आते ही फैंस झूमने पर मजबूर हो गए हैं। इस गाने में ईशा गुप्ता ने अपनी अदाओं और डांस मूव्स से इसे और भी ज्यादा खास बना दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने पर जमकर रील्स बना रहे हैं और इसे बार-बार सुन रहे हैं।

24 घंटे में बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

हनी सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इस शानदार सफलता को शेयर किया। उन्होंने एक पोस्ट में बताया कि Maniac ने रिलीज के महज 24 घंटों में दुनियाभर में सबसे ज्यादा व्यूज बटोरने का रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "भोजपुरी लिरिक्स के साथ ये गाना इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। #Maniac पिछले 24 घंटों में दुनिया में सबसे ज्यादा देखा गया वीडियो बन चुका है। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया!"

हनी सिंह के म्यूजिक टूर की भी चर्चा

गाने की इस जबरदस्त सफलता के बीच हनी सिंह अपने Millionaire India Tour को लेकर भी सुर्खियों में हैं। वे देशभर के अलग-अलग शहरों में परफॉर्म कर रहे हैं और उनके लाइव कॉन्सर्ट्स में फैंस का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। Maniac की सफलता यह भी साबित कर रही है कि अब भोजपुरी म्यूजिक सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी इसे पसंद किया जा रहा है। हनी सिंह के इस गाने में भोजपुरी पार्ट को रागिनी विश्वकर्मा ने गाया है, जबकि लिरिक्स अर्जुन अजनबी ने लिखे हैं।

Leave a comment