स्पेस साइंटिस्ट बनने के लिए 10वीं के बाद सही विषयों का चयन और योजना जरूरी है. 12वीं के बाद छात्र बीएससी या बीटेक कोर्स करके एमएससी, एमटेक और पीएचडी की पढ़ाई जारी कर सकते हैं. जेईई, सीयूईटी और आईआईएसईआर जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं, प्रोग्रामिंग और टीमवर्क स्किल्स इस करियर में सफलता की कुंजी हैं.
Career in Space Science: स्पेस साइंटिस्ट बनने के लिए छात्र 10वीं के बाद ही सही दिशा में तैयारी शुरू कर सकते हैं. इसके लिए 11वीं-12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स का चयन जरूरी है. 12वीं के बाद छात्र बीएससी फिजिक्स, मैथमेटिक्स और एस्ट्रोमी या बीटेक-एयरोस्पेस, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस जैसे कोर्स कर सकते हैं. आगे एमएससी, एमटेक और पीएचडी करके रिसर्च और वैज्ञानिक पदों के लिए योग्य बनाया जा सकता है. इस क्षेत्र में प्रवेश पाने के लिए जेईई, सीयूईटी और आईआईएसईआर जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रोग्रामिंग, टीमवर्क स्किल्स भी अहम हैं.
12वीं के बाद करियर की शुरुआत
12वीं पास करने के बाद छात्र बीएससी फिजिक्स, मैथ्स और एस्ट्रोमी, या बीटेक-इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस में दाखिला ले सकते हैं. आधुनिक समय में एआई, डेटा साइंस और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भी स्पेस रिसर्च में अहम भूमिका निभाते हैं. इसके बाद एमएससी, एमटेक और पीएचडी करना जरूरी है, ताकि रिसर्च और वैज्ञानिक पदों के लिए योग्य बनाया जा सके.
इस क्षेत्र में एडमिशन के लिए जेईई मेन, जेईई एडवांस, सीयूईटी और आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करना जरूरी है. इसके अलावा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, समस्या सुलझाने की क्षमता, टीमवर्क और कम्युनिकेशन स्किल्स भी अहम मानी जाती हैं.

पढ़ाई और खर्च का विवरण
स्पेस साइंस से जुड़ी पढ़ाई का खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि छात्र सरकारी संस्थान में पढ़ रहा है या प्राइवेट कॉलेज में. सरकारी संस्थानों जैसे IIT या NIT में बीटेक की फीस 4 से 8 लाख रुपये तक हो सकती है, जबकि प्राइवेट कॉलेजों में 10 से 20 लाख रुपये या उससे अधिक भी खर्च हो सकता है.
स्पेस साइंटिस्ट बनने के लिए सही मार्गदर्शन, विज्ञान विषयों की मजबूत नींव और लगातार पढ़ाई जरूरी है. 12वीं के बाद सही कोर्स और संस्थान का चयन कर छात्र इस क्षेत्र में करियर की शुरुआत कर सकते हैं.












