India Post GDS Result 2026: पहली मेरिट लिस्ट इस सप्ताह हो सकती है जारी, PDF चेक करने के आसान स्टेप्स

India Post GDS Result 2026: पहली मेरिट लिस्ट इस सप्ताह हो सकती है जारी, PDF चेक करने के आसान स्टेप्स

इंडिया पोस्ट GDS 2026 भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट इस सप्ताह जल्द जारी की जाएगी। उम्मीदवार PDF फॉर्मेट में वेबसाइट पर जाकर अपनी डिटेल चेक कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन पर आधारित होगी।

India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इंडिया पोस्ट इस सप्ताह के भीतर GDS की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर सकती है। यह मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर उपलब्ध करवाई जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होते ही वे तुरंत वेबसाइट पर जाकर अपनी डिटेल चेक करें।

किस तरह चेक करें रिजल्ट

इंडिया पोस्ट की ओर से रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को पर्सनल रूप से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी। मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर Candidate's Corner सेक्शन में जाएं और सबसे नीचे Online Engagement पर क्लिक करें।
  3. अपने राज्य का चयन करें और संबंधित मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर PDF ओपन होगा, जिसमें आप अपनी डिटेल चेक कर सकते हैं।

देशभर में कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से इंडिया पोस्ट देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 28,740 रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने जा रही है। भर्ती सर्किल के अनुसार पदों की संख्या इस प्रकार है।

  • आंध्र प्रदेश (तेलुगु): 1,060
  • असम (असमिया): 511
  • असम (बंगाली): 106
  • असम (बोडो): 22
  • बिहार (हिंदी): 1,344
  • छत्तीसगढ़ (हिंदी): 1,155
  • दिल्ली (हिंदी): 38
  • गुजरात (गुजराती): 1,782
  • हरियाणा (हिंदी): 270
  • हिमाचल प्रदेश (हिंदी): 520
  • जम्मू-कश्मीर (हिंदी/उर्दू): 267
  • झारखंड (हिंदी): 908
  • कर्नाटक (कन्नड़): 1,022
  • केरल (मलयालम): 1,691
  • मध्य प्रदेश (हिंदी): 2,102
  • महाराष्ट्र (कोंकणी/मराठी): 93
  • महाराष्ट्र (मराठी): 3,460
  • उत्तर पूर्वी (बंगाली/काक बराक): 106
  • उत्तर पूर्वी (अंग्रेजी/हिंदी): 497
  • उत्तर पूर्वी (अंग्रेजी/हिंदी और गारो): 102
  • उत्तर पूर्वी (अंग्रेजी/हिंदी और खासी): 1,126
  • उत्तर पूर्वी (अंग्रेजी/मणिपुरी): 137
  • उत्तर पूर्वी (मिजो): 46
  • ओडिशा (उड़िया): 1,191
  • पंजाब (अंग्रेजी/हिंदी): 3
  • पंजाब (पंजाबी): 258
  • राजस्थान (हिंदी): 634
  • तमिलनाडु (तमिल): 2,009
  • तेलंगाना (तेलुगु): 608
  • उत्तराखंड (हिंदी): 436
  • उत्तर प्रदेश (हिंदी): 3,169
  • पश्चिम बंगाल (बंगाली): 2,765
  • पश्चिम बंगाल (बंगाली/नेपाली): 24
  • पश्चिम बंगाल (अंग्रेजी/भूटिया/गुरुंग/लेपचा/नेपाली/राय/शेरपा/तमांग): 70
  • पश्चिम बंगाल (अंग्रेजी/हिंदी): 41
  • पश्चिम बंगाल (नेपाली): 63

मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों की प्रक्रिया

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती में चयन बिना परीक्षा और इंटरव्यू के मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में होगा, उन्हें डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इस चरण में सफल उम्मीदवारों को सीधे नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे। वेरिफिकेशन के बाद चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए सलाह

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी डिटेल्स सही रखें और ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। मेरिट लिस्ट जारी होते ही उम्मीदवार PDF डाउनलोड कर अपनी योग्यता और चयन स्थिति की पुष्टि कर सकते हैं।

Leave a comment