आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। नए लीक्स के अनुसार, इन मॉडल्स में नया फ्रंट डिजाइन, इन-डिस्प्ले फेस आईडी, LTPO+ डिस्प्ले और वेरिएबल अपर्चर वाला रियर कैमरा दिया जा सकता है। अपडेटेड डिजाइन और उन्नत कैमरा फीचर्स इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं।
iPhone 18 Pro Features: आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स अगले साल सितंबर 2026 में लॉन्च होने वाले हैं। नए लीक से पता चला है कि इन मॉडल्स में फ्रंट कैमरा टॉप लेफ्ट कॉर्नर में होगा, फेस आईडी डिस्प्ले के अंदर होगी, और LTPO+ डिस्प्ले के साथ वेरिएबल अपर्चर वाला रियर कैमरा मिलेगा। ऐप्पल इस नई डिजाइन और उन्नत कैमरा फीचर्स के जरिए यूजर्स को बेहतर विजुअल और फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देना चाहती है, जिससे यह मॉडल तकनीक प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हो सकता है।
नया फ्रंट डिजाइन और फेस आईडी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन 18 प्रो मॉडल्स में फ्रंट कैमरा लेंस की जगह बदलकर टॉप लेफ्ट कॉर्नर में रखा जा सकता है। साथ ही, फेस आईडी सिस्टम डिस्प्ले के नीचे दिया जाएगा, जिससे फोन का फ्रंट लुक काफी अलग नजर आएगा। अब तक आईफोन के फ्रंट कैमरा लेंस हमेशा ऊपरी हिस्से के बीच में होता आया है। इसके अलावा, कैमरा कंट्रोल बटन भी अपडेटेड होंगे और टच की बजाय प्रैशर-बेस्ड इनपुट के माध्यम से काम करेंगे।

नए LTPO+ डिस्प्ले और ऊर्जा दक्षता
आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स में LTPO+ डिस्प्ले दिए जा सकते हैं, जो एनर्जी एफिशिएंट हैं और उच्च रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगे। इससे यूजर को स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस और बैटरी एफिशिएंसी दोनों मिलेंगे।
वेरिएबल अपर्चर वाला रियर कैमरा
लीक्स में यह भी बताया गया है कि रियर कैमरा में वेरिएबल अपर्चर दिया जा सकता है। यह फीचर यूजर को लाइट के अनुसार कैमरा लेंस एडजस्ट करने का विकल्प देगा। Huawei और Samsung के कुछ मॉडल्स में यह फीचर पहले से उपलब्ध है, और अब आईफोन 18 प्रो इसे अपने यूजर्स के लिए पेश करेगा।
आईफोन 18 प्रो मॉडल्स की यह नई अपडेटेड डिजाइन और उन्नत कैमरा फीचर्स फोन को और भी प्रीमियम बनाते हैं, और उम्मीद है कि अगले साल के लॉन्च में ये फीचर्स तकनीक प्रेमियों के बीच हिट साबित होंगे।













