आईटी सेक्टर में निवेश का बढ़ा मौका, इंफोसिस–एमफैसिस–जेनसर पर ओसवाल की BUY रेटिंग

आईटी सेक्टर में निवेश का बढ़ा मौका, इंफोसिस–एमफैसिस–जेनसर पर ओसवाल की BUY रेटिंग

मोतीलाल ओसवाल ने इंफोसिस, एमफैसिस और जेनसर टेक्नोलॉजीज पर BUY रेटिंग देते हुए आईटी सेक्टर को आकर्षक निवेश अवसर बताया है। निफ्टी 50 में आईटी वज़न घटकर दशक के निचले स्तर 10 प्रतिशत पर है, जिससे बेहतर रिटर्न की संभावना बढ़ी है।

Stocks to buy: मोतीलाल ओसवाल ने तीन आईटी कंपनियों पर अपनी कवरेज शुरू की है। इनमें इंफोसिस, एमफैसिस और जेनसर टेक्नोलॉजीज शामिल हैं। पिछले चार वर्षों में निफ्टी 50 के मुनाफे में आईटी सर्विसेज की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत पर बनी हुई है, लेकिन बेंचमार्क इंडेक्स में इसका वज़न घटकर 10 प्रतिशत पर आ गया है जो दशक का सबसे निचला स्तर है। दिसंबर 2021 में यह 19 प्रतिशत था। सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज को आईटी सेक्टर में निवेश का आकर्षक अवसर दिख रहा है और इसी आधार पर कवरेज शुरू की गई है। ब्रोकरेज ने विप्रो को भी ‘Neutral’ रेटिंग के साथ अपग्रेड किया है।

इंफोसिस का टारगेट प्राइस

मोतीलाल ओसवाल ने इंफोसिस पर अपनी रेटिंग को अपग्रेड करते हुए ‘BUY’ कर दिया है। ब्रोकरेज ने स्टॉक का टारगेट प्राइस 2,150 रुपये तय किया है। इस आधार पर स्टॉक में लगभग 40 प्रतिशत रिटर्न की संभावना बनती है। सोमवार को इंफोसिस 1,544 रुपये पर बंद हुआ था।

एमफैसिस का टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज ने एमफैसिस पर भी ‘BUY’ रेटिंग दी है और स्टॉक का टारगेट प्राइस 4,100 रुपये तय किया है। इस हिसाब से स्टॉक में 47 प्रतिशत तक रिटर्न का अवसर है। सोमवार को एमफैसिस 2,788 रुपये पर बंद हुआ था।

जेनसर टेक्नोलॉजीज का टारगेट प्राइस

मोतीलाल ओसवाल ने जेनसर टेक्नोलॉजीज पर ‘BUY’ रेटिंग दी है। स्टॉक का टारगेट प्राइस 1,068 रुपये तय किया गया है। इस आधार पर स्टॉक में 50 प्रतिशत तक रिटर्न संभव है। सोमवार को जेनसर टेक्नोलॉजीज 716 रुपये पर बंद हुआ था।

ब्रोकरेज की रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि निफ्टी 50 में आईटी सेवाओं की कमाई हिस्सेदारी 15 प्रतिशत पर स्थिर है, लेकिन इंडेक्स में इसका वज़न दशक के निचले स्तर 10 प्रतिशत तक आ गया है जबकि दिसंबर 2021 में यह 19 प्रतिशत के स्तर पर था। रिपोर्ट के अनुसार यह गिरावट निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर प्रस्तुत करती है। ब्रोकरेज ने कहा कि अगर आउटलुक सही साबित होता है तो रिटर्न अधिक हो सकते हैं क्योंकि वर्तमान स्तर पहले ही Gen-AI से उत्पन्न डिफ्लेशन और मांग में सुस्ती की स्थिति को प्रतिबिंबित कर रहे हैं। 

उनका मानना है कि सेक्टर निचले स्तर को छू चुका है और जोखिम अब ऊपर की ओर ज्यादा हैं। ब्रोकरेज ने ग्रोथ रिकवरी को ध्यान में रखते हुए अपने ग्रोथ अनुमान बढ़ा दिए हैं। यह सुधार वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही से दिखना शुरू होगा और वित्त वर्ष 2028 में तब स्पष्ट रूप से नजर आएगा जब एंटरप्राइजेज बड़े पैमाने पर AI को लागू करेंगे।

Leave a comment