आज 31 मई को बैंक खुले हैं या बंद? जानिए पूरी जानकारी

आज 31 मई को बैंक खुले हैं या बंद? जानिए पूरी जानकारी

आज 31 मई 2025 को देशभर में सभी बैंक खुले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के मुताबिक, हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा, रविवार को भी बैंक अवकाश रहता है। ऐसे में अगर आपने बैंकिंग से जुड़े कोई काम के लिए आज का दिन चुना है, तो आप बिना किसी परेशानी के अपने नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर कार्य कर सकते हैं।

हालांकि, ग्राहकों को यह ध्यान देना जरूरी है कि राज्यवार छुट्टियां भी होती हैं, जो अलग-अलग राज्यों में मान्य होती हैं। इसलिए यदि आप किसी विशेष राज्य में रहते हैं, तो स्थानीय अवकाश की जानकारी के लिए अपने बैंक शाखा से संपर्क करें।

जून 2025 में कब-कब रहेंगे बैंक बंद?

जून 2025 में देशभर में कई मौके ऐसे होंगे जब बैंक बंद रहेंगे। इनके बारे में पहले से जान लेना जरूरी है ताकि आप अपने जरूरी काम समय पर निपटा सकें। यहां जून महीने के कुछ प्रमुख अवकाश की जानकारी दी जा रही है:

  • 1 जून (रविवार) – देशभर में बैंक बंद।
  • 6 जून (शुक्रवार) – ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर केरल में बैंक बंद।
  • 7 जून (शनिवार) – ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद।
  • 11 जून (बुधवार) – संत गुरु कबीर जयंती/सगा दावा पर सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद।
  • 27 जून (शुक्रवार) – रथ यात्रा/कांग के अवसर पर ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद।
  • 30 जून (सोमवार) – रेमना नी के अवसर पर मिजोरम में बैंक बंद।

बैंक बंद रहने पर क्या करें?

अगर बैंक बंद रहते हैं, तो भी आपके कई जरूरी काम ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटाए जा सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म से ग्राहक फंड ट्रांसफर (NEFT/RTGS), डिमांड ड्राफ्ट के लिए आवेदन, चेकबुक का अनुरोध, क्रेडिट और डेबिट कार्ड की सेवाएं, लॉकर के लिए आवेदन और खाता संबंधी अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a comment