Android यूज़र्स के लिए नया टूल Circle to Search, स्कैम मैसेज पहचानना हुआ आसान

Android यूज़र्स के लिए नया टूल Circle to Search, स्कैम मैसेज पहचानना हुआ आसान

Google ने Android यूज़र्स के लिए Circle to Search फीचर को अपडेट किया है, जिससे संदिग्ध स्कैम मैसेज को बिना लिंक पर क्लिक किए तुरंत पहचाना जा सकेगा। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सिस्टम मैसेज का विश्लेषण करता है और चेतावनी देता है। फीचर यूज़र को भविष्य में ऐसे मैसेज पहचानने में भी मदद करता है।

Circle to Search: Google ने Android स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए नया फीचर पेश किया है जो स्कैम मैसेज की पहचान आसान बनाता है। यूज़र किसी भी संदिग्ध टेक्स्ट को स्क्रीन पर घेरकर तुरंत पता लगा सकते हैं कि यह धोखाधड़ी वाला मैसेज है या नहीं। फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑनलाइन जानकारी का उपयोग करता है, जिससे बिना लिंक पर क्लिक किए जोखिम से बचा जा सकता है। Google Lens भी इसका विकल्प है, जो स्क्रीनशॉट से संभावित स्कैम की जानकारी प्रदान करता है।

स्कैम मैसेज अब और असली लगने लगे हैं

कभी फर्जी बैंक अलर्ट, कभी अकाउंट ब्लॉक होने की धमकी स्कैम मैसेज यूज़र्स को डराकर जल्दी निर्णय लेने पर मजबूर करते हैं। पहले संकेतों से पहचान आसान थी, लेकिन अब ये मैसेज इतने असली लगते हैं कि पहली नज़र में असली और नकली का फर्क करना मुश्किल हो गया है।

Google का नया सिस्टम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑनलाइन जानकारी का इस्तेमाल करके मैसेज का विश्लेषण करता है। कुछ ही पलों में यूज़र को पता चल जाता है कि यह स्कैम हो सकता है या नहीं।

Circle to Search से तुरंत पहचान

Circle to Search का इस्तेमाल करना आसान है। होम बटन या नेविगेशन बार को लंबे समय तक दबाएं और स्क्रीन पर संदिग्ध मैसेज के चारों ओर उंगली से गोला बनाएं। इसके बाद Google का AI तुरंत मैसेज का विश्लेषण करके चेतावनी और संदिग्ध बिंदु बताता है।

यह फीचर केवल खतरे की जानकारी नहीं देता, बल्कि यूज़र को यह भी सिखाता है कि मैसेज में कौन-सी बातें संदिग्ध हैं। इससे भविष्य में स्कैम मैसेज पहचानना आसान और आत्मविश्वासी बनाता है।

Circle to Search नहीं है? Google Lens मददगार

अगर आपके फोन में Circle to Search फीचर उपलब्ध नहीं है, तो Google Lens भी विकल्प है। संदिग्ध मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर Lens से स्कैन करें। इससे संभावित स्कैम की जानकारी और चेतावनी मिल जाती है।

Leave a comment