ऑस्ट्रेलिया में साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 की पुरस्कार राशि में इस बार रिकॉर्ड स्तर की बढ़ोतरी की गई है। टूर्नामेंट आयोजकों ने पुरुष और महिला एकल विजेताओं के लिए 2.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की है, जो पिछले साल की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है।
स्पोर्ट्स न्यूज़: वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। 18 जनवरी से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में यह राशि रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। आयोजकों ने मंगलवार को स्थानीय मुद्रा में अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि की घोषणा की, जो 2026 के लिए 111.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (75 मिलियन अमेरिकी डॉलर) निर्धारित की गई है।
पुरस्कार राशि में कुल बढ़ोतरी
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के लिए कुल पुरस्कार राशि 111.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 75 मिलियन अमेरिकी डॉलर) तय की गई है। यह पिछले वर्ष 96.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की राशि की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है। यह राशि सभी ड्रॉ और क्वालिफाइंग स्तरों के खिलाड़ियों के लिए लागू होगी।
मुख्य ड्रॉ में प्रवेश करने वाले सभी खिलाड़ियों को न्यूनतम 10 प्रतिशत बढ़ी हुई पुरस्कार राशि दी जाएगी। साथ ही, क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में 16 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसका उद्देश्य पेशेवर टेनिस में सभी खिलाड़ियों को आर्थिक समर्थन देना और उनके करियर को स्थायी बनाना है।

पुरुष और महिला विजेताओं को मिलेगा समान ईनाम
ऑस्ट्रेलियन ओपन ने पुरुष और महिला एकल विजेताओं के लिए समान पुरस्कार राशि निर्धारित की है। इस निर्णय से लैंगिक समानता को बढ़ावा मिला है। इस बार चैंपियन बनने वाले किसी भी खिलाड़ी या खिलाड़ीनी को 2.8 मिलियन डॉलर पुरस्कार के रूप में मिलेगा। यह पिछले साल की तुलना में लगभग 19 प्रतिशत अधिक है।
युगल (डबल्स) प्रतियोगिता में भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले सभी खिलाड़ियों को बढ़ी हुई पुरस्कार राशि का लाभ मिलेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि केवल शीर्ष खिलाड़ियों ही नहीं, बल्कि प्रत्येक प्रतियोगी को आर्थिक रूप से समर्थन मिले।
आयोजकों का बयान
टेनिस ऑस्ट्रेलिया के सीईओ क्रैग टिले ने कहा, 16 प्रतिशत की यह वृद्धि हर स्तर पर टेनिस करियर को समर्थन देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 2023 से क्वालिफाइंग पुरस्कार राशि में 55 प्रतिशत की वृद्धि और खिलाड़ियों के लाभ बढ़ाने के प्रयासों के साथ, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पेशेवर टेनिस सभी प्रतियोगियों के लिए टिकाऊ और प्रतिस्पर्धी बने।
क्रैग टिले ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलियन ओपन का उद्देश्य न केवल एक प्रतिस्पर्धात्मक टूर्नामेंट आयोजित करना है, बल्कि खिलाड़ियों को उनके मेहनत और प्रतिभा के अनुसार उचित आर्थिक लाभ प्रदान करना भी है। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 18 जनवरी से मेलबर्न में शुरू होगा। यह ग्रैंडस्लैम दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और प्रतिष्ठान टेनिस टूर्नामेंटों में से एक है। टूर्नामेंट में पुरुष और महिला एकल, युगल, मिश्रित युगल (मिक्स्ड डबल्स) सहित कई अन्य श्रेणियों के मुकाबले होंगे।










