टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद Pakistan अब बांग्लादेश के दौरे पर पहुंच गई है। ढाका के Sher-e-Bangla National Stadium में पाक और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मैच खेला जा रहा है।
स्पोर्ट्स न्यूज़: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश दौरे पर पहुंची, जहां ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में पहला वनडे मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी, लेकिन बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अपने करियर का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को दिन में तारे दिखा दिए।
नाहिद राणा ने खोला 'पंजा'

नाहिद राणा ने अपने वनडे करियर का शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम को शुरुआती बढ़त दी, लेकिन जल्दी ही नाहिद राणा ने ऐसा कहर बरपाया कि टीम 114 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। इसके बाद महज 25 रन के भीतर पाकिस्तान ने 5 विकेट खो दिए।
खास बात यह रही कि सभी पांच विकेट नाहिद राणा के खाते में गए। नाहिद राणा की बॉलिंग ने पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। प्रमुख घटनाएं इस प्रकार रही:
- 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर नाहिद ने साहिबजादा फरहान (27) को अफीफ हुसैन के हाथों कैच आउट कराया।
- 12वें ओवर में शमील हुसैन (4) को आउट किया।
- 14वें ओवर में माज सदाकत (18) और 16वें ओवर में विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (10) को लिटन दास के हाथों कैच करवा दिया।
- 18वें ओवर में सलमान अली आगा (5) को पवेलियन भेजा।
नाहिद राणा ने कुल 7 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 3.40 की शानदार इकॉनमी से सिर्फ 24 रन देकर 5 विकेट झटके।
पाकिस्तान की टीम सिमटी 114 रन पर
पाकिस्तान टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 30.4 ओवर में 114 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन फहीम अशरफ ने बनाए, जिन्होंने 37 रन की पारी खेली। ओपनर साहिबजादा फरहान ने 27 और माज सदाकत ने 18 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश की कप्तानी कर रहे मेहद हसन मिराज ने 3 सफलताएं हासिल की, जबकि नाहिद राणा की बॉलिंग ने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया।










