Box Office Report: ‘120 बहादुर’, ‘मस्ती 4’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ का कलेक्शन, जानिए किसने मारी बाजी

Box Office Report: ‘120 बहादुर’, ‘मस्ती 4’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ का कलेक्शन, जानिए किसने मारी बाजी

बॉलीवुड के हालिया रिलीज हुए फिल्मों ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ को रिलीज हुए अब एक हफ्ता पूरा हो चुका है। इसके साथ ही ‘दे दे प्यार दे 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया और उनका कुल प्रदर्शन कैसा रहा।

Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर इस समय ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ की रफ्तार काफी धीमी नजर आ रही है। रिलीज के पहले हफ्ते में दोनों ही फिल्मों ने अपने बजट के मुकाबले अपेक्षाकृत कम कमाई की है। वहीं ‘दे दे प्यार दे 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराती हुई आगे बढ़ रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इन तीनों फिल्मों ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

‘120 बहादुर’ का एक हफ्ते का कलेक्शन

फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ ने 21 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। पहले दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला। सप्ताहांत में फिल्म की कमाई अपने चरम पर पहुंची और रविवार को 4 करोड़ रुपये कमाए। गुरुवार को ‘120 बहादुर’ की कमाई 90 लाख रुपये रही। इस तरह, फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में कुल 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, फिल्म के बजट के हिसाब से यह कमाई अपेक्षित नहीं मानी जा रही है। बताया जाता है कि फिल्म का बजट 80-90 करोड़ रुपये के आसपास है।

‘मस्ती 4’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी स्टारर ‘मस्ती 4’ ने ओपनिंग डे पर 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की। सप्ताहांत में फिल्म की कमाई में वृद्धि हुई और रविवार को 3 करोड़ रुपये की कमाई हुई। गुरुवार को फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस तरह, एक हफ्ते में ‘मस्ती 4’ का कुल कलेक्शन 13.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

फिल्म का बजट लगभग 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि फिल्म ने अभी तक अपने बजट का हिसाब नहीं निकाला है और धीमी गति से चल रही है।

‘दे दे प्यार दे 2’ का दो हफ्तों का कलेक्शन

फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी। पहले हफ्ते में फिल्म ने 51.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की थी। गुरुवार को फिल्म की कमाई 1.25 करोड़ रुपये रही। इसके साथ ही फिल्म का दो हफ्तों में कुल कलेक्शन 67.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले हफ्ते में दिखाया गया उत्साह बनाए रखते हुए धीमी कमाई के बावजूद सात्विक प्रदर्शन किया है।

Leave a comment