Gold-Silver Price Today: सोने ने छुआ ₹1,26,000 का स्तर, चांदी भी हुई महंगी, देखें आज का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today: सोने ने छुआ ₹1,26,000 का स्तर, चांदी भी हुई महंगी, देखें आज का लेटेस्ट रेट

MCX पर सोना आज ₹1.26 लाख के करीब पहुंच गया, जबकि चांदी ₹1.63 लाख के आसपास ट्रेड कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत खरीदारी और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने दोनों धातुओं के दाम को सपोर्ट दिया है।

Gold-Silver Price Today: घरेलू बाजार में आज सोने और चांदी दोनों के वायदा भाव में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,26,000 रुपये के स्तर के करीब पहुंच गया। वहीं चांदी 1,63,750 रुपये के पास कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों धातुओं में मजबूत खरीदारी जारी है, जिससे कीमतों में तेजी बनी हुई है।

सोने के भाव में तेजी

MCX पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 225 रुपये की तेजी के साथ 1,25,729 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने तक सोना 1,25,933 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और दिन में 1,26,283 रुपये का उच्चतम स्तर छू चुका था। इस साल सोने का उच्च स्तर 1,31,699 रुपये रहा है। लगातार मजबूत ग्लोबल सेंटिमेंट और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग सोने की कीमतों को समर्थन दे रही है।

चांदी के दाम भी उछले

चांदी का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट MCX पर 1,383 रुपये की तेजी के साथ 1,63,850 रुपये पर खुला। वर्तमान में यह 1,63,750 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है। दिन का उच्चतम स्तर 1,65,201 रुपये रहा। इस साल चांदी 1,69,200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। चांदी में यह तेजी औद्योगिक मांग और अंतरराष्ट्रीय दामों में मजबूती के कारण देखने को मिल रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत रुझान

Comex पर सोना 4,163.40 डॉलर प्रति औंस पर खुला और तेजी के साथ 4,187.40 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। इस साल इसका उच्च स्तर 4,398 डॉलर रहा है। चांदी भी Comex पर तेजी के साथ 53.82 डॉलर पर ट्रेड कर रही है और दिन में 53.86 डॉलर का स्तर छू चुकी है। ग्लोबल मार्केट में डॉलर इंडेक्स की कमजोरी और निवेशकों की सुरक्षित एसेट्स में रुचि कीमतों को सहारा दे रही है।

MCX और Comex पर ताज़ा रेट

MCX (सोना–चांदी)

सोना: ओपन 1,25,729 | लास्ट क्लोज 1,25,504 | LTP 1,25,933

चांदी: ओपन 1,63,850 | लास्ट क्लोज 1,62,467 | LTP 1,63,750

Comex (Gold–Silver)

सोना: ओपन 4,163.40 | लास्ट क्लोज 4,165.20 | LTP 4,187.40

चांदी: ओपन 53.07 | लास्ट क्लोज 52.91 | LTP 53.82

Leave a comment