बिहार लोक सेवा आयोग ने Assistant Forest Conservator पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया आज यानि 12 जनवरी 2026 से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार 2 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BPSC Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने सहायक वन संरक्षक (Assistant Forest Conservator) पदों पर भर्ती का आधिकारिक एलान कर दिया है। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों को राज्य के वन विभाग में सम्मानजनक पद पर नौकरी करने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इस भर्ती में बिहार के साथ-साथ अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
बीपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 2 फरवरी 2026 तय की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
कब से कब तक होंगे आवेदन
BPSC Assistant Forest Conservator Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 जनवरी 2026 से शुरू होंगे। उम्मीदवार 2 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन की कोई सुविधा नहीं दी गई है।
उम्मीदवारों को आवेदन के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in पर जाना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तारीख के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
किन उम्मीदवारों को मिलेगा आवेदन का मौका
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का शैक्षणिक योग्यता मानदंड पूरा करना जरूरी है। नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
डिग्री के साथ उम्मीदवार ने जिन विषयों में पढ़ाई की हो उनमें वनस्पति शास्त्र, रसायन शास्त्र, वानिकी, भू-गर्भ शास्त्र, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी या प्राणी विज्ञान में से कम से कम एक विषय शामिल होना चाहिए। इसके अलावा कृषि में स्नातक डिग्री या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे।
आयु सीमा का क्या रखा गया है नियम
BPSC Assistant Forest Conservator भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी आवेदन की तारीख तक उम्मीदवार की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
वहीं अधिकतम आयु सीमा पुरुष उम्मीदवारों के लिए 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए फीस जमा कर सकते हैं। बिना शुल्क भुगतान के आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया कैसे करें
BPSC Assistant Forest Conservator Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। सबसे पहले उम्मीदवारों को bpsconline.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर Apply Online लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नए पोर्टल पर पहुंचकर Online Registration लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार को लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण भरने होंगे। सभी जानकारी ध्यान से भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में भरे हुए आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया में क्या होंगे चरण
BPSC Assistant Forest Conservator भर्ती में चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी Physical Test के लिए बुलाया जाएगा।
शारीरिक परीक्षण में सफल होने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। लिखित परीक्षा, शारीरिक जांच और इंटरव्यू के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।








