CES 2026 में स्मार्ट ग्लासेस ने टेक दुनिया में धूम मचा दी है। Asus, XGIMI, RayNeo और Rokid जैसे ब्रांड्स ने वीयरेबल्स पेश किए, जिनमें XR डिस्प्ले, एआई कैमरा, HDR10 सपोर्ट और पूरे दिन चलने वाली बैटरी जैसे हाई-एंड फीचर्स शामिल हैं। ये ग्लासेस गेमिंग, स्ट्रीमिंग और ऑगमेंटेड रियलिटी अनुभव को नई ऊंचाई पर ले जाते हैं।
CES 2026 Smart Glasses Update: इस साल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2026 में टेक कंपनियों ने नई स्मार्ट ग्लासेस पेश की हैं, जो गेमिंग, स्ट्रीमिंग और XR अनुभव को बेहतर बनाती हैं। Asus ROG Xreal R1, XGIMI Memomind, RayNeo Air 4 Pro और Rokid AI Glasses जैसे मॉडल सिनेमैटिक डिस्प्ले, एआई पावर्ड कैमरा और लंबे समय चलने वाली बैटरी से लैस हैं। इन वीयरेबल्स ने दर्शकों और टेक एक्सपर्ट्स का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिससे स्मार्ट ग्लासेस की लोकप्रियता में और इजाफा होने की उम्मीद है।
सुपर स्मार्ट और फीचर-पैक ग्लासेस
CES 2026 में टेक कंपनियों ने स्मार्ट ग्लासेस की नई पीढ़ी पेश की, जो गेमिंग, स्ट्रीमिंग और ऑगमेंटेड रियलिटी के अनुभव को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। इन ग्लासेस में सिनेमैटिक XR डिस्प्ले, एआई पावर्ड कैमरा, ब्राइटर स्क्रीन और पूरे दिन चलने वाली बैटरी जैसे फीचर्स शामिल हैं। दर्शक और टेक एक्सपर्ट इन नए वीयरेबल्स को देखकर बेहद उत्साहित हैं।

असुस, XGIMI और RayNeo की पेशकश
Asus ROG Xreal R1 गेमर्स के लिए खास है। इसमें 171 इंच का वर्चुअल डिस्प्ले और 240Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, साथ ही एंकर मोड के कारण स्क्रीन स्थिर रहती है। अगले कुछ महीनों में इसे लॉन्च किया जाएगा।
XGIMI Memomind Glasses साधारण चश्मे की तरह दिखते हैं, लेकिन MicroLED डिस्प्ले के साथ एआई इंटरेक्शन और मैपिंग जैसी क्षमताएं देते हैं।
RayNeo और Rokid के हाई-एंड विकल्प
RayNeo Air 4 Pro HDR10 सपोर्ट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसका वजन सिर्फ 76 ग्राम है और इमर्सिव ऑडियो स्ट्रीमिंग व गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाता है।
Rokid AI Glasses Style आरामदायक और हल्के हैं, जिनमें कैमरा, माइक और ओपन-ईयर स्पीकर शामिल हैं। 12 घंटे तक चलने वाली बैटरी इसे लंबी अवधि के उपयोग के लिए उपयुक्त बनाती है और इसकी कीमत मेटा रेबेन ग्लासेस से कम है।











