चीन की टेक कंपनी LimX Dynamics ने एक ऐसा हाईटेक रोबोट पेश किया है जो कुछ ही सेकंड में टी-रेक्स डायनासोर का रूप ले लेता है। TRON1 प्लेटफॉर्म पर आधारित यह रोबोट संतुलन, चाल और मूवमेंट में बिल्कुल असली जैसा नजर आता है और मनोरंजन उद्योग में नई संभावनाएं खोलता है।
China Robot Technology: चीन में LimX Dynamics ने एक अनोखा रोबोट दुनिया के सामने पेश किया है, जो कुछ ही पलों में Tyrannosaurus Rex यानी टी-रेक्स डायनासोर में बदल जाता है। यह डेमो हाल ही में कंपनी द्वारा जारी वीडियो में दिखाया गया, जिसे दुनियाभर के टेक एक्सपर्ट्स ने देखा। यह रोबोट TRON1 प्लेटफॉर्म पर आधारित है और म्यूज़ियम, थीम पार्क और सार्वजनिक आयोजनों में इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। इसका मकसद मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को विज्ञान और extinct जीवों से रूबरू कराना है।
कुछ सेकंड में रोबोट से टी-रेक्स
चीन की टेक कंपनी LimX Dynamics ने एक ऐसा रोबोट पेश किया है जो कुछ ही सेकंड में पूरी तरह असली जैसे दिखने वाले Tyrannosaurus Rex (टी-रेक्स) में बदल जाता है। कंपनी द्वारा जारी वीडियो में यह रोबोट दो पैरों पर चलता नजर आता है और उसकी चाल, संतुलन और बॉडी मूवमेंट बिल्कुल असली डायनासोर जैसी लगती है। इस डेमो ने दुनियाभर के टेक एक्सपर्ट्स और रोबोटिक्स इंडस्ट्री को चौंका दिया है।
यह रोबोट TRON1 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें खास बैलेंसिंग सिस्टम लगाया गया है, जो वजन और दिशा बदलते ही तुरंत प्रतिक्रिया देता है। वीडियो में देखा गया कि जब लोग डायनासोर के आकार वाले इस रोबोट को धक्का देते हैं, तो वह बिना गिरे खुद को तुरंत संभाल लेता है।

म्यूज़ियम और थीम पार्क के लिए खास डिजाइन
कंपनी का कहना है कि यह रोबोट खास तौर पर पर्यटन और क्लचरल टूरिज्म को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसे म्यूज़ियम, थीम पार्क और बड़े सार्वजनिक आयोजनों में इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि लोग विशाल और विलुप्त हो चुके जीवों को चलता हुआ करीब से देख सकें। इससे बच्चों और पर्यटकों दोनों में विज्ञान और इतिहास को लेकर दिलचस्पी बढ़ेगी।
TRON1 प्लेटफॉर्म की खास बात यह है कि यह अलग-अलग सतहों पर आसानी से संतुलन बनाए रख सकता है। जरूरत पड़ने पर इस रोबोट को पहियों पर भी चलाया जा सकता है। डायनासोर मोड में यह दो पैरों पर प्राकृतिक चाल से चलता है, जिससे यह अनुभव और भी असली लगने लगता है।
स्मार्ट सेंसर, कैमरे और बदलने वाली स्किन
इस एडवांस रोबोट में कई तरह के सेंसर और कैमरे लगाए गए हैं, जो उसके चारों ओर की हर हलचल पर नजर रखते हैं। ये सेंसर रास्ते में आने वाली बाधाओं को पहले ही पहचान लेते हैं, जबकि मोशन सेंसर हर कदम की स्थिरता जांचते रहते हैं। अगर कोई गलती से इसे धक्का दे देता है, तो सिस्टम तुरंत कैलकुलेशन करके इसे संतुलित कर देता है।
कंपनी ने यह भी बताया है कि टी-रेक्स की यह स्किन TRON1 फ्रेम पर आसानी से लगाई और हटाई जा सकती है। ऑपरेटर चाहें तो कुछ मिनटों में किसी और प्राणी की स्किन भी बदल सकते हैं। यह रोबोट एक बार चार्ज करने पर कई घंटों तक चल सकता है और इसकी मेंटेनेंस भी बेहद आसान बताई गई है।











