एशेज 2025: ऑस्ट्रेलिया के खूंखार बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा दूसरे टेस्ट से बाहर, टीम को लगा तगड़ा झटका

एशेज 2025: ऑस्ट्रेलिया के खूंखार बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा दूसरे टेस्ट से बाहर, टीम को लगा तगड़ा झटका

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरे एशेज टेस्ट का रोमांच 4 दिसंबर से ब्रिसबेन के ऐतिहासिक गाबा मैदान में शुरू होने वाला है। पहले टेस्ट में इंग्लैंड को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी, लेकिन अब दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा एशेज टेस्ट 4 दिसंबर से ब्रिसबेन के ऐतिहासिक गाबा मैदान में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका लगा है, क्योंकि चोट के कारण उस्मान ख्वाजा दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ख्वाजा को पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान कमर में चोट लगी थी। फिलहाल कंगारू टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

दूसरी ओर, इंग्लैंड ने गाबा टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है, जिसमें एक बड़ा बदलाव किया गया है। यह बदलाव टीम के संतुलन और रणनीति पर महत्वपूर्ण असर डाल सकता है, क्योंकि मेहमान टीम पहले टेस्ट में मिली हार के बाद अब पलटवार करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

उस्मान ख्वाजा की चोट बनी वजह 

उस्मान ख्वाजा को पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान कमर में चोट लगी थी। पहले टेस्ट में उन्होंने केवल 2 रन बनाए थे। मंगलवार को अभ्यास सत्र के दौरान भी उन्हें कमर में दर्द से जूझते देखा गया। यही संकेत था कि ख्वाजा अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और उन्हें दूसरे टेस्ट में खेलने में मुश्किल होगी। ख्वाजा के रिप्लेसमेंट के रूप में जोश इंग्लिश या ब्यू वेबस्टर को शामिल किए जाने की संभावनाएं हैं। 

जोश इंग्लिश ने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शतक जड़ा है और उनकी ओपनिंग बल्लेबाजी क्षमता ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। ख्वाजा के चोटिल होने के कारण ट्रेविस हेड को पहले टेस्ट की दूसरी पारी में ओपनिंग करनी पड़ी थी। अब जोश इंग्लिश शामिल होने पर हेड मिडिल ऑर्डर में लौट सकते हैं।

इंग्लैंड ने किया बड़ा बदलाव

पहला टेस्ट 8 विकेट से हारने के बाद इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है। चोट के कारण मार्क वुड टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऑलराउंडर विल जैक्स को अंतिम-11 में शामिल किया गया है। विल जैक्स ने साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में डेब्यू किया था और पहले ही मैच में 6 विकेट लेकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी। 

27 साल के इस ऑलराउंडर की वापसी इंग्लैंड टीम के लिए एक बड़ा फायदा साबित हो सकती है। जैक्स ने पिछली तीन साल में कई अवसर नहीं पाए, लेकिन लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में उन्होंने कुछ अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और इस दौरान अपने खेल में सुधार किया है।

Leave a comment