Samsung Galaxy S25 Ultra पर Galaxy S26 सीरीज की लॉन्च से पहले बड़ी छूट मिल रही है। Amazon पर यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 25 हजार रुपये से ज्यादा के फायदे के साथ उपलब्ध है। दमदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और प्रीमियम डिस्प्ले के साथ यह डील ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।
Galaxy S25 Ultra Discount Offer: Samsung ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी कटौती की है, जो Amazon जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल रही है। यह छूट Galaxy S26 सीरीज की संभावित फरवरी लॉन्च से पहले दी जा रही है। कंपनी के इस कदम का मकसद प्रीमियम सेगमेंट में ग्राहकों को आकर्षित करना है। 200MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 120Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ यह फोन अब पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा किफायती हो गया है।
Galaxy S25 Ultra के दमदार फीचर्स
Galaxy S25 Ultra को सैमसंग ने जनवरी में लॉन्च किया था। इसमें 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा सेक्शन इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है। इसके रियर में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP का टेलीफोटो सेंसर और 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12MP का कैमरा मौजूद है। फोन में 5,000mAh की बैटरी भी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है।

Amazon पर कितनी सस्ती मिल रही है कीमत
भारत में Galaxy S25 Ultra के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की लॉन्च कीमत 1,29,999 रुपये थी। फिलहाल Amazon पर इसका टाइटेनियम ग्रे कलर वेरिएंट करीब 17 प्रतिशत की छूट के साथ 1,07,420 रुपये में लिस्ट किया गया है।
इसके अलावा, 22,000 रुपये की सीधी छूट के साथ लगभग 3,222 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है। इस तरह कुल फायदा 25,000 रुपये से ज्यादा का हो जाता है, जो इस प्रीमियम फोन को पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक बनाता है।
iPhone 16 पर भी चल रहा ऑफर
Samsung के साथ-साथ Apple यूजर्स के लिए भी राहत की खबर है। iPhone 16 के बेस वेरिएंट पर भी इस समय डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी कीमत 69,900 रुपये है, लेकिन Croma पर 5,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के बाद यह 64,900 रुपये में उपलब्ध है।













