Columbus

‘घोर कलयुग है’: अंजलि अरोड़ा को माता सीता के रूप में देख भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

‘घोर कलयुग है’: अंजलि अरोड़ा को माता सीता के रूप में देख भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और रियलिटी शो ‘लॉकअप’ फेम अंजलि अरोड़ा एक बार फिर से विवादों के केंद्र में हैं। कभी ‘कच्चा बादाम’ गाने से इंटरनेट सेंसेशन बनी अंजलि अब अपनी नई फिल्म ‘श्री रामायण कथा’ में माता सीता का किरदार निभाने जा रही हैं।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा हमेशा की तरह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्हें इंटरनेट पर पहचान 'कच्चा बादाम' गर्ल गाने से मिली थी, जिसने उन्हें रातोंरात फेमस बना दिया। इसके बाद उन्होंने कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉकअप' में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया और मुनव्वर फारूकी के साथ स्क्रीन साझा की।

अंजलि अरोड़ा अक्सर अपने विवादित लुक्स और बयान के कारण चर्चा में रहती हैं, और इस बार मामला माता सीता के गेटअप का है। उनका यह नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन फैंस इस बार बेहद नाराज हैं, क्योंकि उनका यह अंदाज पारंपरिक और धार्मिक भावनाओं के साथ टकरा रहा है। इस वजह से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गुस्से और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है।

अंजलि अरोड़ा का वायरल लुक बना विवाद का कारण

हाल ही में इंस्टाग्राम पर वायरल हुई एक तस्वीर में अंजलि अरोड़ा को पारंपरिक सीता लुक में देखा जा सकता है। उन्होंने ऑरेंज रंग की साड़ी, माथे पर सिंदूर, लाल बिंदी, और पारंपरिक गहने पहने हुए हैं। उनका यह लुक इंस्टाग्राम पर ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ नामक पेज द्वारा साझा किया गया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।

तस्वीर में अंजलि पूरी तरह पारंपरिक वेशभूषा में दिखाई दे रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इस लुक को स्वीकार नहीं किया। लोगों का कहना है कि अंजलि की सार्वजनिक छवि माता सीता जैसे पवित्र किरदार से मेल नहीं खाती।

यूजर्स का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूटा

अंजलि अरोड़ा को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, जिस लड़की ने सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड डांस से पहचान बनाई, उसे माता सीता बनाना सबसे बड़ा अपमान है। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, घोर कलयुग है! अब इंस्टाग्राम पर ठुमके लगाने वाली सीता माता का किरदार निभाएगी — यह बिल्कुल अस्वीकार्य है।

कई यूजर्स ने फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को भी निशाने पर लिया, यह कहते हुए कि “धार्मिक किरदारों को निभाने के लिए कलाकारों का चयन सोच-समझकर किया जाना चाहिए।

फिल्म ‘श्री रामायण कथा’ में निभाएंगी सीता का रोल

अंजलि अरोड़ा का नाम विवादों से नया नहीं है। ‘कच्चा बादाम’ गाने से वायरल होने के बाद उन्हें कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ में देखा गया, जहां उनकी जोड़ी कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के साथ खूब चर्चा में रही। इसके अलावा, 2022 में उनका एक कथित MMS लीक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसने काफी विवाद खड़ा कर दिया था। हालांकि, अंजलि ने तब इस वीडियो को फेक बताया था और इसे उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश करार दिया था।

अब अंजलि अरोड़ा धार्मिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘श्री रामायण कथा’ में सीता माता की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता रजनीश दुग्गल, शील वर्मा, निर्भय वाधवा, और देव शर्मा भी नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, यह फिल्म भारतीय संस्कृति और रामायण की कथा पर आधारित है, लेकिन इसकी कास्टिंग ने ही विवादों को जन्म दे दिया है। दर्शक इसे लेकर बंटे हुए नजर आ रहे हैं — कुछ लोग इसे “नए जमाने की सीता की व्याख्या” कह रहे हैं, तो कुछ इसे “धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन” मान रहे हैं।

 

Leave a comment