हॉलीवुड और ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा को 83वें गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड्स 2026 में प्रेजेंटर के रूप में नामित किया गया है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: हॉलीवुड और ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुकीं भारतीय ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस को 83वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स 2026 (Golden Globes 2026) में प्रेजेंटर के रूप में चुना गया है। यह आयोजन हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक माना जाता है। प्रियंका के अलावा इस बार अवॉर्ड शो में जूलिया रॉबर्ट्स, जॉर्ज क्लूनी, मिला कुनिस, आना डे आर्मस, और जेनिफर गार्नर जैसी मशहूर हस्तियां भी प्रेजेंटर के तौर पर शामिल होंगी।
गोल्डन ग्लोब्स 2026 के प्रेजेंटर की पूरी लिस्ट
इस साल गोल्डन ग्लोब्स में कई बड़े सितारे अवॉर्ड्स प्रस्तुत करेंगे। प्रमुख प्रेजेंटरों में शामिल हैं:
- एम्मांडा सेफ्रेड
- आयो एडेबिरी
- क्रिस पाइन
- कॉनर स्टॉरी
- कोलमेन डोमिंगो
- डेव फ्रांको
- काइला सेडविक
- लालीसा मैनोबल
- मैकॉले कुलकिन
- स्नूप डॉग
प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी इस अवॉर्ड्स में भारतीय सिनेमा और ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बीच सेतु का प्रतीक मानी जा रही है।

गोल्डन ग्लोब्स की खासियत और प्रसारण
83वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स का आयोजन इस साल सीबीएस (CBS) पर लाइव होगा और इसे पैरेमाउंट प्लस (Paramount Plus) पर स्ट्रीम किया जाएगा। अवॉर्ड्स समारोह की होस्ट निकी ग्लेज़र होंगी, जो इस शो में वापसी कर रही हैं। शो रविवार को शाम 5 बजे PT और 8 बजे ET से लाइव होगा। भारत में यह कार्यक्रम सुबह 6.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने आने वाले फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त हैं। उनके बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं:
- ‘वाराणसी’ – एसएस राजामौली की इस फिल्म में प्रियंका महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। यह उनकी तेलुगु फिल्म डेब्यू होगी। फिल्म का प्रसारण संक्रांति 2027 में तय है।
- ‘सिटाडेल’ का दूसरा सीजन – प्रियंका जल्द ही इस हिट वेब सीरीज के दूसरे सीजन में नजर आएंगी।
- ‘द ब्लफ’ – इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक 19वीं सदी की कैरेबियन समुद्री डाकू की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में कार्ल अर्बन भी उनके साथ होंगे। फिल्म में ताकत, मातृत्व, अतीत की परछाइयों और आत्मसंघर्ष का मिश्रण देखने को मिलेगा।
हाल ही में रिलीज़ हुई ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ – इसमें प्रियंका ने इद्रिस एल्बा और जॉन सीना के साथ काम किया था। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म थी और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। प्रियंका चोपड़ा जोनस न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनके ग्लोबल प्रोजेक्ट्स और अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स में शामिल होना उन्हें विश्व स्तर की स्टार बनाता है।
गोल्डन ग्लोब्स में प्रेजेंटर के रूप में उनकी उपस्थिति न केवल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व का पल है, बल्कि ग्लोबल दर्शकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगी।












