Daisy Shah ने Palash Muchhal की तारीफ में कही बड़ी बात, बोलीं- ‘वो बहुत अच्छे इंसान हैं’

Daisy Shah ने Palash Muchhal की तारीफ में कही बड़ी बात, बोलीं- ‘वो बहुत अच्छे इंसान हैं’

Palash Muchhal समृति मंधाना के साथ अपनी टूटी शादी के नेशनल हेडलाइन में आने के कुछ ही दिनों बाद फिर से खबरों में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस Daisy Shah ने म्यूजिक कंपोजर से डायरेक्टर बने पलाश के सपोर्ट में बयान दिया है। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में हमेशा चर्चा का केंद्र बने पलाश मुच्छल इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। क्रिकेटर स्मृति मंधाना संग उनकी होने वाली शादी 25 नवंबर, 2025 को अचानक कैंसिल हो गई थी। इस विवाद के बीच अब अभिनेत्री डेज़ी शाह पलाश मुच्छल के समर्थन में सामने आई हैं और उन्हें “बहुत अच्छा इंसान” बताया है।

डेज़ी शाह ने बताया पलाश मुच्छल का व्यक्तित्व

हाल ही में फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में डेज़ी शाह ने पलाश मुच्छल और उनके परिवार के साथ अपने लंबे संबंधों के बारे में खुलकर बात की। डेज़ी ने कहा, “मैं पलाश को कई सालों से जानती हूं। उनकी बहन, सिंगर पलक मुच्छल, ने मेरी पहली फिल्म जय हो में गाना गाया था। उसी समय से मैं पलाश से मिली। उन्हें जानना मेरे लिए हमेशा सुखद अनुभव रहा। मैं अक्सर जन्मदिन और गणपति पूजा के लिए उनके घर जाती रही हूं।”

डेज़ी ने आगे कहा, पलाश एक बहुत अच्छे इंसान हैं। उनके परिवार से मिलना भी शानदार अनुभव रहा। वे बहुत जमीन से जुड़े हुए हैं और भगवान में गहरा विश्वास रखते हैं। ऐसे लोग सकारात्मक सोच वाले होते हैं और यही उनकी सबसे अच्छी बात है।

पलाश और स्मृति मंधाना की शादी कैंसिल क्यों हुई

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 25 नवंबर, 2025 को सांगली में तय थी, लेकिन समारोह से एक दिन पहले ही अचानक रद्द कर दी गई। शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया कि स्मृति के पिता की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने के कारण शादी रद्द की गई। इसके बाद पलाश को सांगली के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और फिर उन्हें मुंबई वापस लाया गया।

बाद में सोशल मीडिया पर दोनों की ओर से यह पुष्टि हुई कि शादी अब नहीं होगी। इसके तुरंत बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह आरोप लगाए गए कि पलाश ने स्मृति मंधाना को धोखा दिया, जिससे उनका रिश्ता टूट गया।

पलाश मुच्छल संगीत की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई हिट गानों को कंपोज किया है और हाल ही में वे श्रेयस तलपड़े और डेज़ी शाह स्टारर नई डायरेक्टोरियल वेंचर के साथ डायरेक्टर के रूप में कदम रखा है। उनके काम को लेकर इंडस्ट्री में हमेशा प्रशंसा रही है। डेज़ी शाह ने इंटरव्यू में कहा, पलाश के साथ मेरा पेशेवर और व्यक्तिगत रिश्ता हमेशा सकारात्मक रहा है। उन्हें जानना और उनके परिवार के करीब रहना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा।

Leave a comment