गोविंदा की बेटी टीना ने मां-बाप के तलाक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘पिछले दो साल अच्छे नहीं बीते’

गोविंदा की बेटी टीना ने मां-बाप के तलाक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘पिछले दो साल अच्छे नहीं बीते’

अभिनेता Govinda और उनकी पत्नी Sunita Ahuja पिछले लंबे समय से अपने शादीशुदा जीवन में उठापटक की वजह से मीडिया की सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति उत्सव के समय इन खबरों को गलत बताया था और अफवाहों का खंडन किया था।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपने शादीशुदा जीवन में उठापटक की वजह से चर्चा में रहे हैं। हालांकि, सुनीता ने पहले इन अफवाहों को खारिज किया था, लेकिन अब उनकी बेटी टीना आहूजा ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। टीना ने वुमन्स डे के मौके पर अपनी मां को सरप्राइज देते हुए व्लॉग में अपने विचार साझा किए।

टीना आहूजा ने कहा – “दो साल अच्छे नहीं बीते”

टीना आहूजा ने अपने व्लॉग में खुलासा करते हुए कहा, गुजरे दो साल अच्छे नहीं बीते। थोड़ा सा टर्ब्युलेंस (उतार-चढ़ाव) रहा है। इस दौरान टीना ने बताया कि वह अपनी मां के लिए कुछ खास करना चाहती थीं। उन्होंने अपनी मां सुनीता के लिए सॉलिटेयर अंगूठी और फूलों का गिफ्ट लेकर उन्हें सरप्राइज किया। टीना ने कहा, हम महिलाएं दूसरों के लिए बहुत कुछ करती हैं और अपने बारे में नहीं सोचतीं। 

इसलिए मैंने अपनी मॉम के लिए कुछ हटकर करने का सोचा। इस व्लॉग में टीना ने मां-बाप के तलाक की खबरों का भी जिक्र किया, जो पिछले कुछ साल से मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही।

सुनीता और गोविंदा विवाद की पृष्ठभूमि

कुछ समय पहले सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कोमल नाम की एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर का आरोप लगाया था। हालांकि, गोविंदा ने इन सभी आरोपों को खारिज किया। इस विवाद के बावजूद टीना ने बताया कि वह अब दूसरे शहर में रहकर घर की जिम्मेदारियां सीख रही हैं, जैसे सब्जी खरीदना और अन्य आवश्यक काम।

टीना व्लॉग में कहती हैं, शायद इसके लिए मुझे ट्रोल किया जाएगा। मैंने हाल ही में गोभी, आलू जैसी सब्जियां खरीदना सीखी हैं। टीना की इस सहज प्रतिक्रिया से साफ जाहिर होता है कि वह अपने माता-पिता के निजी जीवन को लेकर जिम्मेदार और समझदार नजर आती हैं।

मां-बेटी का खास पल

टीना ने अपने व्लॉग में मां सुनीता को फूल, कार्ड और ज्वेलरी गिफ्ट देकर सरप्राइज किया। सुनीता ने भी अपनी बेटी को हाथ जोड़कर नमस्ते कहा और गर्व व्यक्त किया। सुनीता ने कहा, हर काम एक सीमा में करना चाहिए। मैंने अपने सारे कर्तव्य निभाए हैं लेकिन अब मैं अपने लिए जीना शुरू कर चुकी हूं और मैं इससे कहीं ज्यादा की हकदार हूं। अब मैं राजा की तरह जिंदगी जीऊंगी।

टीना ने भी इस मौके पर अपनी मां से बातचीत में कहा, हमें सेल्फ डिपेंडेंट होना होगा। हम किसी के प्यार में खुद को भूल जाते हैं। सुनीता ने बताया कि टीना अब एक जूलरी डिजाइन कंपनी की ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं और वही अंगूठी उन्होंने अपनी मां को गिफ्ट की।

Leave a comment