ICAI CA Foundation, Intermediate और Final एग्जाम 2025 का रिजल्ट 3 नवंबर को ऑनलाइन घोषित होगा। टॉपर्स लिस्ट भी जारी होगी। उम्मीदवार icai.org या icai.nic.in पर लॉगिन कर रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
ICAI CA Result September 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Foundation, Intermediate और Final एग्जाम 2025 के रिजल्ट की तारीख का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। सितंबर 2025 सत्र में परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार अब अपने रिजल्ट की प्रतीक्षा कर सकते हैं। ICAI के अनुसार तीनों कोर्स का रिजल्ट 3 नवंबर 2025 को ऑनलाइन माध्यम से घोषित किया जाएगा।
ICAI ने नोटिस में बताया है कि CA Final और Intermediate पाठ्यक्रम का रिजल्ट अपरान्ह 2 बजे के आसपास घोषित होगा जबकि CA Foundation पाठ्यक्रम का रिजल्ट शाम 5 बजे के आसपास जारी किया जाएगा।
रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
नतीजे के साथ ही ICAI टॉपर्स लिस्ट भी प्रकाशित करेगा। टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट पाठ्यक्रम अनुसार अलग-अलग जारी की जाएगी। इससे उम्मीदवार अपने प्रदर्शन के संदर्भ में अन्य छात्रों से तुलना कर सकते हैं और जान सकते हैं कि शीर्ष रैंक पर कौन-कौन सफल हुए हैं।
CA Result 2025 चेक करने की प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल स्टेप्स के माध्यम से अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org या icai.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उस कोर्स का रिजल्ट लिंक चुनें, जिसके लिए आप रिजल्ट देखना चाहते हैं।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी जैसे रोल नंबर, नाम और प्राप्त अंक की जांच करें।
परीक्षा की तारीख और सेशन
सीए परीक्षा का आयोजन सितंबर 2025 में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए किया गया था।
- CA Foundation: ग्रुप 1 के लिए 16, 18, 20 और 22 सितंबर 2025 तथा ग्रुप 2 के लिए 10, 12, 14 सितंबर 2025।
- CA Intermediate: ग्रुप I के लिए 4, 7 और 9 सितंबर 2025 तथा ग्रुप II के लिए 11, 13 और 15 सितंबर 2025।
- CA Final: निर्धारित केंद्रों पर सभी विषयों का आयोजन सितंबर 2025 के दौरान किया गया।
इन तारीखों के अनुसार परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
जनवरी 2026 सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया
सेप्टेम्बर 2025 सत्र का रिजल्ट जारी होने के साथ ही ICAI ने जनवरी 2026 एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया भी 3 नवंबर 2025 से शुरू करने की घोषणा की है। जो छात्र इस सत्र में सफल नहीं हुए हैं या अगली परीक्षा देना चाहते हैं, वे जनवरी 2026 सत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार होगी।
- आवेदन की लास्ट डेट: 16 नवंबर 2025
- लेट फीस के साथ आवेदन: 17 से 19 नवंबर 2025 तक
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन फॉर्म समय पर भरें ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न आए। सभी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे।










