भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इस बार बारिश ने क्रिकेट प्रेमियों का मज़ा थोड़ा फीका कर दिया है। दौरे के दो अहम मुकाबले मौसम की भेंट चढ़ चुके हैं। पहला मैच, जो कि वनडे सीरीज का ओपनिंग मैच था, पर्थ में खेला गया लेकिन बीच में बारिश के कारण बाधित रहा और पूरा नहीं हो सका।
स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर 2025 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा। लेकिन इस रोमांचक भिड़ंत से पहले मौसम एक बार फिर खेल बिगाड़ने के मूड में दिख रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेलबर्न में बारिश की संभावना लगभग 45 प्रतिशत बताई जा रही है।
इससे पहले भी भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं — पहला वनडे पर्थ में और पहला टी20 कैनबरा में। ऐसे में फैन्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है — क्या मेलबर्न में भी बारिश भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला अधूरा छोड़ देगी?
मेलबर्न का मौसम: बादल और बूंदाबांदी का डर
ऑस्ट्रेलियाई मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर को मेलबर्न में आसमान ज्यादातर बादलों से घिरा रहेगा।
- बारिश की संभावना: 45%
- तापमान: न्यूनतम 14°C और अधिकतम 23°C
- हवा की गति: 18 से 22 किमी/घंटा
विशेषज्ञों का कहना है कि शाम के समय हल्की बारिश या फुहारें देखने को मिल सकती हैं, जिससे मैच में कुछ देर के लिए रुकावट संभव है। हालांकि, यह लगातार बारिश की संभावना नहीं है, इसलिए पूरा मैच होने की उम्मीद अभी भी बनी हुई है।
MCG पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मौका
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और विशाल क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। यहां की पिच को बैलेंस्ड विकेट कहा जाता है — यानी शुरुआत में गेंदबाजों के लिए मदद, और बाद में बल्लेबाजों के लिए रन बनाने का सुनहरा मौका। शुरुआती ओवर्स में नई गेंद तेज़ी से स्विंग करती है, जिससे जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे पेसर्स को फायदा मिल सकता है।

जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, पिच सपाट होती जाती है और सूर्यकुमार यादव या शुभमन गिल जैसे बल्लेबाज रन बरसा सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में जोश हेजलवुड और नाथन एलिस इस सतह पर अपनी सटीक लाइन-लेंथ के लिए जाने जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में MCG पर खेले गए टी20 मुकाबलों में औसत पहली पारी का स्कोर 160-170 रन के बीच रहा है।
IND vs AUS T20 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
- कुल खेले गए मैच- 33
- ऑस्ट्रेलिया ने जीते-11
- भारत ने जीते-20
- टाई- 2
- पहला मैच कब खेला गया- 22 सितंबर 2007
- आखिरी मैच कब खेला गया- 29 अक्टूबर 2025
भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें
भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।
ऑस्ट्रेलिया- मिच मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुहनेमन, मिशेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा।













