भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले वनडे मैच में विराट कोहली की शानदार 93 रन की पारी की मदद से न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय क्रिकेट टीम की नजरें अब दूसरे वनडे मुकाबले को जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा जमाने पर होंगी। भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 2nd ODI) के बीच यह अहम मुकाबला 14 जनवरी, बुधवार को राजकोट में खेला जाएगा। पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की थी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी।
अब भारतीय टीम दूसरे वनडे में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड 2nd ODI: कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 14 जनवरी 2026, बुधवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में आयोजित होगा। मैच की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे से होगी, जबकि टॉस मैच से लगभग आधे घंटे पहले होगा। भारत बनाम न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। भारतीय दर्शक इसे हिंदी, इंग्लिश और स्थानीय भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प के साथ देख सकते हैं।
फैंस मोबाइल या टैबलेट पर जियो हॉटस्टार ऐप के माध्यम से मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार वेब प्लेटफॉर्म पर भी मैच लाइव उपलब्ध रहेगा।

भारत और न्यूजीलैंड की संभावित टीम
भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयसअय्यर (उपकप्तान), रवींद्रजड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आयुष बडोनी।
न्यूजीलैंड- माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लर्क, जैक फॉल्क्स, डेरिल मिचेल, काइल जैमीसन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जेडन लेनॉक्स, माइकल रे।












