टीम इंडिया ने ICC Men's T20 World Cup 2026 में फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में भारत का सामना New Zealand से होगा। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अभी तक 1-1 मैच हार चुकी हैं।
स्पोर्ट्स न्यूज़: टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबले में भारत का सामना New Zealand से होगा। दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में एक-एक मैच गंवाया है। ग्रुप स्टेज में न्यूज़ीलैंड को साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से हराया था, जबकि सुपर-8 में उनका पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। वहीं, टीम इंडिया को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
अब फाइनल में इतिहास रचने की दौड़ में दोनों टीमें हैं। न्यूज़ीलैंड अभी तक टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीत पाई है, जबकि भारत ने 2024 में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऐसे में भारतीय टीम ट्रॉफी का बचाव करने उतरेगी, जबकि कीवी टीम पहली बार विश्व कप जीतने का प्रयास करेगी।
फाइनल मुकाबला कब और कहां होगा?
टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। इस दौरान मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी भी आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में प्यूर्टो रिको के पॉप स्टार Ricky Martin परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे।

लाइव टीवी और मोबाइल स्ट्रीमिंग
टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले को टीवी पर देखने के लिए दर्शक Star Sports Network चैनल पर मैच का आनंद ले सकते हैं। मोबाइल और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर मुकाबला देखने के लिए जियो हॉटस्टार एप (Jio Hotstar) का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस एप पर लाइव मैच के साथ-साथ लाइव स्कोर, मैच रिपोर्ट और अन्य अपडेट भी उपलब्ध होंगे।
दोनों टीमों का स्कॉड
भारतीय टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवॉन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन, कोल मैककॉन्ची।










