इंस्टाग्राम टीन यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नया अलर्ट फीचर लाने वाला है। इसके तहत अगर कोई किशोर आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने से जुड़ी सर्च करता है, तो इसका नोटिफिकेशन पैरेंट्स को भेजा जाएगा। यह फीचर टीन अकाउंट्स और पैरेंटल सुपरविजन टूल में अपडेट के रूप में अगले हफ्ते से लागू होगा।
New Instagram Safety Feature: इंस्टाग्राम ने टीन यूजर्स की मेंटल हेल्थ और सुरक्षा के लिए नया अलर्ट फीचर पेश किया है। यह फीचर अगले हफ्ते से भारत समेत दुनिया भर में लागू होगा। यदि कोई किशोर आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने वाली सर्च करता है, तो उसका नोटिफिकेशन पैरेंट्स को इन-ऐप, ईमेल, टेक्स्ट और व्हाट्सऐप के जरिए भेजा जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह कदम टीन यूजर्स को सही समय पर मदद पहुंचाने और मानसिक स्वास्थ्य को सपोर्ट करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
इंस्टाग्राम लाएगा टीन यूजर्स की सुरक्षा के लिए नया अलर्ट फीचर
इंस्टाग्राम टीन यूजर्स की सेफ्टी बढ़ाने के लिए एक नया फीचर पेश करने जा रहा है। इसके तहत अगर कोई किशोर आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने से जुड़ी सर्च करता है, तो इसका नोटिफिकेशन उसके पैरेंट्स के पास भेजा जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह फीचर टीन अकाउंट्स और पैरेंटल सुपरविजन टूल में अपडेट के रूप में मिलेगा और इसे अगले हफ्ते से लागू किया जाएगा।
कंपनी ने बताया कि अलर्ट पैरेंट्स को सूचित करने के लिए डिजाइन किया गया है ताकि उन्हें पता चल सके कि उनके बच्चे को सपोर्ट की जरूरत है। ऐसे सर्च करने पर इंस्टाग्राम यूजर को हेल्पलाइन या सपोर्ट सिस्टम की तरफ भी रिडायरेक्ट करेगा।

फीचर कैसे काम करेगा
इस फीचर की शुरुआत अगले हफ्ते से होगी और जिन पैरेंट्स व टीन यूजर्स ने सुपरविजन में खुद को इनरोल किया है, उन्हें पहले ही अलर्ट भेजकर बताया जाएगा। अगर किशोर लगातार खुद को नुकसान पहुंचाने वाली सर्च करता है, तो पैरेंट्स को नोटिफिकेशन मिलेगा।
नोटिफिकेशन इन-ऐप अलर्ट, ईमेल, टेक्स्ट मैसेज और व्हाट्सऐप के जरिए भेजा जाएगा। इसमें टीन की सर्च और एक्सपर्ट्स की सलाह भी शामिल होगी, ताकि पैरेंट्स सही समय पर मदद पहुंचा सकें। फीचर सिर्फ गंभीर मामलों में अलर्ट भेजेगा, लेकिन कुछ स्थितियों में सामान्य चिंता के कारण भी नोटिफिकेशन जा सकता है।
कंपनी की सुरक्षा रणनीति
इंस्टाग्राम का कहना है कि अधिकांश टीन यूजर्स खुद को नुकसान पहुंचाने वाली सर्च नहीं करते हैं। इस फीचर के जरिए कंपनी सेंसेटिव मेंटल हेल्थ कंटेंट की सुरक्षा को और मजबूत कर रही है। इसका उद्देश्य टीन यूजर्स के मानसिक स्वास्थ्य को सपोर्ट करना और पैरेंट्स को समय पर सचेत करना है।
कंपनी ने स्पष्ट किया कि गैर-जरूरी नोटिफिकेशन नहीं भेजे जाएंगे और फीचर केवल उन मामलों में एक्टिव होगा, जहां किशोर लगातार जोखिम भरी सर्च करता है।









