ऐप्पल ने iPhone SE फर्स्ट जनरेशन को अपनी विंटेज प्रोडक्ट लिस्ट में शामिल कर लिया है। इसका मतलब है कि यह फोन अब ऐप्पल के ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर में रिपेयर के लिए उपलब्ध होगा, लेकिन पार्ट्स की उपलब्धता पर निर्भर रहेगा। सात साल के बाद हार्डवेयर सपोर्ट पूरी तरह बंद हो जाएगा।
IPhone SE First Generation: ऐप्पल ने अपने पुराने डिवाइस iPhone SE फर्स्ट जनरेशन को विंटेज प्रोडक्ट लिस्ट में शामिल कर दिया है। यह कदम उन यूजर्स के लिए अहम है जो अभी भी इस फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐप्पल के ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर पर यह फोन रिपेयर के लिए उपलब्ध होगा, लेकिन पार्ट्स की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। सात साल के बाद इस डिवाइस के लिए आधिकारिक हार्डवेयर सपोर्ट पूरी तरह बंद हो जाएगा, इसलिए यूजर्स को समय रहते रिपेयर कराना चाहिए।
क्या मतलब है विंटेज लिस्ट में शामिल होने का?
ऐप्पल ने अपने iPhone SE फर्स्ट जनरेशन को विंटेज प्रोडक्ट लिस्ट में शामिल कर दिया है। छोटे आकार और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए मशहूर यह आईफोन पहले काफी पॉपुलर रहा था। ऐप्पल आमतौर पर उन प्रोडक्ट्स को विंटेज लिस्ट में डालती है, जिनकी बिक्री पांच साल पहले बंद हुई हो, लेकिन सात साल से कम समय हुआ हो।
विंटेज लिस्ट में शामिल होने का सीधा मतलब है कि अब यह फोन ऐप्पल के ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर में रिपेयर के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, रिपेयर पार्ट्स उपलब्ध होने पर ही सर्विस मिलेगी और ऐप्पल इन पार्ट्स पर कोई गारंटी नहीं देती। यानी अगर फोन की बैटरी या स्क्रीन खराब हो जाती है, तो इसकी रिपेयरिंग पार्ट्स की उपलब्धता पर निर्भर करेगी।

सात साल के बाद क्या होता है?
ऐप्पल के नियम के अनुसार किसी डिवाइस की बिक्री बंद होने के सात साल बाद कंपनी उसके हार्डवेयर सपोर्ट को पूरी तरह बंद कर देती है। इसका मतलब है कि ऐसे फोन का रिपेयर अब केवल थर्ड-पार्टी सर्विस सेंटर से ही संभव होगा।
यूजर्स के लिए क्या करना जरूरी है?
अगर आप iPhone SE फर्स्ट जनरेशन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो विंटेज लिस्ट में शामिल होने का फायदा उठाना चाहिए। किसी भी समस्या आने पर इसे जल्द से जल्द ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर में दिखाना बेहतर होगा। इसके अलावा, भविष्य में संभावित रिपेयर की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पार्ट्स की उपलब्धता पर ध्यान देना भी जरूरी है।
इस कदम से ऐप्पल अपने पुराने यूजर्स को सपोर्ट देती रहती है, लेकिन साथ ही यह याद दिलाती है कि समय के साथ पुराने डिवाइस के लिए पार्ट्स और रिपेयरिंग सीमित हो सकती है।











