iPhone Users Beware: iMessage के जरिए फैल रहा है नया साइबर खतरा

iPhone Users Beware: iMessage के जरिए फैल रहा है नया साइबर खतरा

iPhone यूजर्स के लिए एक नया साइबर खतरा सामने आया है। अमेरिकी अधिकारियों ने ऐसे खतरनाक स्पाईवेयर को लेकर चेतावनी दी है जो iMessage जैसी एनक्रिप्टेड चैट भी पढ़ सकता है। पत्रकार, नेता और आम यूजर्स सभी को सतर्क रहने और सॉफ्टवेयर अपडेट रखने की सलाह दी गई है।

iPhone Spyware Alert: अमेरिका में सुरक्षा एजेंसियों ने iPhone यूजर्स को एक अत्यधिक खतरनाक स्पाईवेयर को लेकर चेतावनी जारी की है, जो iMessage की एनक्रिप्टेड चैट तक को एक्सेस कर सकता है। यह चेतावनी खास तौर पर उन लोगों के लिए दी गई है जो सर्विलांस के अधिक जोखिम में रहते हैं, लेकिन आम यूजर्स को भी सतर्क रहने को कहा गया है। अधिकारियों ने फिलहाल iMessage के जरिए संवेदनशील जानकारी साझा न करने और फोन को हमेशा लेटेस्ट अपडेट पर रखने की सलाह दी है।

किन यूजर्स को सबसे ज्यादा खतरा

यह वार्निंग खास तौर पर उन लोगों के लिए जारी की गई है जो सर्विलांस के ज्यादा खतरे में रहते हैं। इसमें पत्रकार, राजनेता, सरकारी अधिकारी और संवेदनशील जानकारी से जुड़े लोग शामिल हैं। हालांकि, अधिकारियों ने साफ कहा है कि आम iPhone यूजर्स को भी सतर्क रहना जरूरी है।

साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह खतरा किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है। अगर स्पाईवेयर किसी तरह फोन में पहुंच जाता है, तो वह यूजर की जानकारी को बिना इजाजत के एक्सेस कर सकता है और उसे गलत हाथों तक पहुंचा सकता है।

कितना खतरनाक है यह नया स्पाईवेयर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्पाईवेयर किसी सामान्य ऐप या लिंक के जरिए इंस्टॉल नहीं होता। यह एक एडवांस्ड और महंगा सर्विलांस सॉफ्टवेयर है, जिसे सरकारों और बड़ी कंपनियों को बेचा जाता है। यह ऐप्पल के सिक्योरिटी सिस्टम को भी बायपास करने की क्षमता रखता है।

एक बार फोन में एक्टिव होने के बाद यह iMessage समेत बाकी एनक्रिप्टेड चैट्स, कॉल डेटा और दूसरी निजी जानकारियों तक पहुंच बना सकता है। इसी कारण अधिकारियों ने फिलहाल iMessage के जरिए संवेदनशील जानकारी भेजने से बचने की सलाह दी है।

बचाव के लिए क्या करें iPhone यूजर्स

सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि iPhone के सॉफ्टवेयर को हमेशा लेटेस्ट वर्जन में अपडेट रखें। अपडेट से पुराने सिक्योरिटी बग्स ठीक होते हैं और स्पाईवेयर जैसे खतरों का जोखिम कम होता है। इसके साथ ही किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने और संदिग्ध प्रोफाइल से आने वाले मैसेज से दूरी बनाए रखें।

यह भी माना जा रहा है कि Apple जल्द ही इस स्पाईवेयर से निपटने के लिए नया सिक्योरिटी पैच जारी कर सकता है, जिससे iMessage और iOS सिस्टम को और मजबूत बनाया जाएगा।

Leave a comment