प्रयागराज - माघ मेला क्षेत्र में कार्य रोके जाने से नाराजगी के बीच एक मंदिर के पुजारी के बेटे ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों और पुलिस ने समय रहते युवक को रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, माघ मेला प्राधिकरण क्षेत्र में भूमि वितरण और अन्य कार्यों को लेकर तीर्थपुरोहितों में असंतोष था। इसी दौरान प्राधिकरण कार्यालय के पास हंगामा हुआ। तनाव के बीच पुजारी के बेटे ने अचानक यह कदम उठाया।
घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। अधिकारियों ने तीर्थपुरोहितों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि कार्यों से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि माघ मेला से जुड़े सभी कार्य तय समय पर पूरे किए जाएंगे।











