अमेजन ने 2026 की अपनी पहली बड़ी सेल “ग्रेट रिपब्लिक डे सेल” की तारीख की घोषणा कर दी है। यह सेल 16 जनवरी से शुरू होगी। कंपनी ने इस सेल के लिए एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दिया है, जिसमें बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और आने वाली डील्स की झलक दिखाई गई है।
इस माइक्रोसाइट पर ग्राहकों को सेल के दौरान मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। ग्राहक यहां पहले से ही पसंदीदा प्रोडक्ट्स पर नजर रख सकते हैं और तैयारी कर सकते हैं।
कौन-कौन से प्रोडक्ट्स होंगे डिस्काउंट पर
अमेजन इस सेल में कई इलेक्ट्रॉनिक और स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स देगी। इसमें शामिल हैं:
- स्मार्टफोन और लैपटॉप
- टैबलेट और पीसी
- गेमिंग कंसोल
- स्मार्ट टीवी और स्मार्ट ग्लासेस
- वॉशिंग मशीन और फ्रिज
इसके अलावा स्मार्ट होम उपकरणों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भी सेल प्राइस उपलब्ध होंगे।
10% बैंक डिस्काउंट और एसबीआई कार्ड ऑफर

इस सेल के दौरान एसबीआई क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 10% इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही ईएमआई ट्रांजेक्शन पर भी समान छूट का लाभ मिलेगा। ग्राहक इस डिस्काउंट के जरिए अपनी खरीदारी पर अच्छी बचत कर सकते हैं।
विविध डील्स और ऑफर्स
अमेजन ग्राहकों को भरपूर ऑप्शन देने के लिए कई तरह की डील्स पेश कर रही है। इनमें शामिल हैं:
- 8 PM डील्स और ट्रेंडिंग डील्स
- ब्लॉकबस्टर डील्स और ब्लॉकबस्टर डील विद एक्सचेंज
- टॉप 100 डील्स
- प्राइस क्रेश स्टोर, फ्रीबी सेंट्रल, एक्सचेंज मेला और सैंपल मैनिया
इसके अलावा सेल के दौरान अमेजन कूपन भी मिलेंगे, जिनका उपयोग करके और भी बचत की जा सकती है।
जल्दी चेकआउट करने की सलाह
अमेजन ने ग्राहकों को सलाह दी है कि ट्रांजेक्शन के दौरान तेजी से चेकआउट करने के लिए अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड की जानकारी पहले ही पोर्टल पर जोड़ लें। इसके अलावा कार्ड पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन एक्टिवेट होना चाहिए और डिलीवरी ऐड्रेस अपडेट हो।
इस तरह ग्राहक सेल शुरू होते ही बिना देरी के अपनी खरीदारी कर सकेंगे।
फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल के बाद ऐलान
अमेजन की इस घोषणा के एक दिन पहले ही फ्लिपकार्ट ने रिपब्लिक डे सेल 2026 की घोषणा कर दी थी। फ्लिपकार्ट की सेल 17 जनवरी से शुरू होगी।
इस बार ग्राहकों के लिए दोनों प्लेटफॉर्म पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट्स उपलब्ध होंगे।













