Motorola Edge 70 Fusion 6 मार्च 2026 को लॉन्च होगा। फोन में 7000mAh बैटरी, 68W फास्ट चार्जिंग, 50MP Sony LYT 710 कैमरा और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। 144Hz डिस्प्ले और 4K वीडियो सपोर्ट के साथ यह मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करता है।
Motorola Edge 70 Fusion Launch: मोटोरोला 6 मार्च 2026 को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Edge 70 Fusion लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें 7000mAh बैटरी, 50MP Sony LYT 710 कैमरा और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन साझा किए हैं, जबकि कीमत और वेरिएंट की जानकारी फिलहाल बाकी है। यह फोन मिड-रेंज यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया जा रहा है, जो लंबी बैटरी लाइफ, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 144Hz डिस्प्ले की तलाश में हैं।
6 मार्च को लॉन्च, दमदार बैटरी के साथ
Motorola Edge 70 Fusion को 6 मार्च 2026 को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कीमत और रैम-स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन कंपनी जल्द ही इसका खुलासा कर सकती है।
बैटरी की बात करें तो इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करती है। साथ में 68W टर्बो पावर चार्जर भी मिलेगा, जिससे फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

50MP Sony कैमरा और 4K वीडियो सपोर्ट
कैमरा सेगमेंट में कंपनी ने बड़ा दावा किया है। Motorola Edge 70 Fusion में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT 710 सेंसर मिलेगा, जिसे कंपनी इस सेगमेंट में खास बता रही है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, मैक्रो और डेप्थ सेंसर भी दिया जाएगा।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। खास बात यह है कि सभी कैमरा सेंसर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे। एआई फीचर्स की मदद से फोटोग्राफी अनुभव को और बेहतर बनाने की कोशिश की गई है।
Snapdragon 7s Gen 4 और 144Hz डिस्प्ले
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतर स्पीड देने का दावा करता है।
डिस्प्ले में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन HDR10+ सपोर्ट करेगा, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव बेहतर हो सकता है। कंपनी ने संकेत दिया है कि 28 फरवरी 2026 को कुछ और फीचर्स से पर्दा उठाया जाएगा।













