एकता कपूर का सुपरहिट फैंटसी ड्रामा शो Naagin 7 हाल ही में ऑन एयर हुआ है और दर्शकों के लिए इसे शुरू हुए महज एक हफ्ते ही हुए हैं। लेकिन शो में पहले ही हफ्ते कुशाग्र दुआ (Kushagra Dua) की छुट्टी हो गई है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: एकता कपूर का शो ‘नागिन 7’ हाल ही में शुरू हुआ है, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में नजर आ रही हैं। प्रियंका के अलावा ईशा सिंह, नमिक पॉल, कुशाग्रे दुआ जैसे एक्टर्स भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, शो से एक एक्टर का पत्ता साफ होने वाला है और उसकी जगह नए एक्टर की एंट्री होगी। इसके साथ ही शो में नई नागिन भी एंट्री मारने वाली है, जो अनंत से लड़ाई में शामिल होगी।
दर्शकों के लिए यह अपडेट काफी शॉकिंग है। रिपोर्ट के अनुसार, एकता कपूर ने एक हफ्ते में ही कुशाग्रे दुआ को शो से बाहर कर दिया, जिन्हें ‘नागिन 7’ में रवीश की भूमिका में देखा जा रहा था।
कुशाग्र दुआ को क्यों निकाला गया? वेदांत सलूजा करेंगे रवीश का रोल
शो से कुशाग्र दुआ को निकालने की आधिकारिक वजह अभी तक सामने नहीं आई है। शो में वे रवीश के किरदार में नजर आ रहे थे। हालांकि एकता कपूर और प्रोडक्शन टीम ने फैसला किया कि इस किरदार को अब रिप्लेस किया जाएगा और इसे और ड्रामेटिक तरीके से शो में पेश किया जाएगा। कुशाग्र दुआ की जगह वेदांत सलूजा (Vedant Saluja) ने ले ली है। अपकमिंग एपिसोड में वेदांत सलूजा रवीश के किरदार में नजर आएंगे। उनके आने के साथ ही शो में रोमांच और सस्पेंस और भी बढ़ने वाला है।
शो में अनंता की दुश्मन नागिन के रूप में कनिका मान (Kanika Mann) की एंट्री होने वाली है। इस नए किरदार के आने से अनंता के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी और कहानी में नया ट्विस्ट आएगा। कनिका मान के किरदार को लेकर बताया जा रहा है कि वे अनंता के लिए चुनौतीपूर्ण विरोधी साबित होंगी।

अन्य अपकमिंग ट्विस्ट
Naagin 7 में अब और भी रोमांचक घटनाएं होने वाली हैं। हाल ही में परमीत ने पूर्वी और अनंता को मारने के लिए भेड़ियों को भेजा था। इसके साथ ही कहानी में ड्रैगन की भी एंट्री होने वाली है, जो नागिन को सबक सिखाने की कोशिश करेगा। अपकमिंग एपिसोड में अनंता की बहन पूर्वी की मौत होगी और इसके बाद बदले की कहानी शुरू होगी।
इसके अलावा शो में लीड रोल में प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। दोनों की केमिस्ट्री और एक्टिंग शो की कहानी में एक अलग ही टच दे रही है।










