साउथ इंडियन फिल्म स्टार Naga Chaitanya ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Vrukshakarma’ की घोषणा कर दी है। फिल्म की पहली झलक 5 मार्च 2026 को सामने आने वाली है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: साउथ स्टार नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वृषकर्मा’ की घोषणा कर दी है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया, जिसमें वे हाथों में हथियार लिए एक्शन के मूड में नजर आए। पोस्टर शेयर करते हुए चैतन्य ने लिखा, “हम 5 मार्च, 2026 को वृषकर्मा की पहली झलक के साथ दुनिया के सामने पेश करने जा रहे हैं। कार्तिक और उनकी टीम ने कुछ बेहद रोमांचक तैयार किया है।”
पोस्टर के सामने आते ही फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई। कई प्रशंसकों ने कमेंट में अपनी बेसब्री जताई, वहीं कुछ ने फिल्म के बड़े बजट और बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के लक्ष्य को लेकर उत्सुकता दिखाई।
फिल्म के बारे में
फिल्म का नाम ‘वृषकर्मा’ प्रतीकात्मक अर्थ रखता है। ‘वृषकर्म’ का मतलब है वह व्यक्ति जिसके कर्म धर्मपरायण हों। फिल्म में यह किरदार नागा चैतन्य निभाएंगे। इस फिल्म में उनके साथ मीनाक्षी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि खलनायक की भूमिका निभाएंगे स्पर्श श्रीवास्तव, जो पहले ‘लापता लेडीज़’ में नजर आ चुके हैं।
फिल्म का निर्देशन कार्तिक दंडू (Karthik Dandu) कर रहे हैं, जिन्हें पहले ‘विरुपाक्षा’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसका निर्माण बीवीएसएन प्रसाद और सुकुमार बी (BVSN Prasad) ने श्री वेंकटेश्वर सिने चित्रा और सुकुमार राइटिंग्स के बैनर तले किया है। संगीत का जादू फिल्म में बिखेरेंगे अजनीश बी लोकनाथ, जिन्होंने पहले ‘कंतारा’ के साउंडट्रैक से प्रशंसा बटोरी थी।

म्यूजिकल लवस्टोरी में नागा चैतन्य
फिल्म ‘वृषकर्मा’ में केवल एक्शन ही नहीं बल्कि म्यूजिकल लवस्टोरी का तड़का भी होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, नागा चैतन्य निर्देशक क्लैक्स के साथ संगीतमय प्रेम कहानी में नजर आएंगे। प्री-प्रोडक्शन की औपचारिकताएं फिलहाल चल रही हैं और फिल्म में चैतन्य को एक मज़ेदार, जीवंत और दमदार किरदार में देखा जाएगा।
नागा चैतन्य ने 2023 में हॉरर-थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘धूथा’ से डिजिटल डेब्यू किया था। इस शो को खूब सराहा गया और फैंस बेसब्री से दूसरे सीज़न का इंतजार कर रहे हैं। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माताओं ने आगामी सीज़न की पटकथा पूरी कर ली है और ‘धूथा’ का दूसरा सीज़न अब तैयार है।
नागा चैतन्य साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उनकी फिल्में अक्सर बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में रहती हैं और उनके किरदारों को फैंस बहुत पसंद करते हैं। अब ‘वृषकर्मा’ के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि नॉर्थ भारत में भी अपना जलवा बिखेर पाएगी।










