Columbus

NDA का CM चेहरा होंगे नीतीश कुमार: चिराग पासवान का ऐलान, कहा – '2030 में बनना चाहूंगा मुख्यमंत्री'

NDA का CM चेहरा होंगे नीतीश कुमार: चिराग पासवान का ऐलान, कहा – '2030 में बनना चाहूंगा मुख्यमंत्री'

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार की राजनीति में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

पटना: केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने स्पष्ट किया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी के सभी विधायक नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने के पक्ष में हैं और वे एकजुट होकर उनका समर्थन करेंगे।

चिराग ने आगे कहा कि 2020 में भी एनडीए की सरकार बनी थी, लेकिन उस समय मैं गठबंधन का हिस्सा नहीं था। इस बार एनडीए पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत है। यह पाँच दलों का एक मजबूत और जीत सुनिश्चित करने वाला कॉम्बिनेशन है।

NDA का नेतृत्व मजबूत, नीतीश पर भरोसा कायम – चिराग पासवान

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा,

'2020 में भी एनडीए की सरकार बनी थी, उस वक्त मैं गठबंधन में नहीं था। लेकिन इस बार एनडीए पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है। यह पांच दलों का एक विजयी गठबंधन है। नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद के चेहरा होंगे और हमारी पार्टी का पूरा समर्थन उनके साथ है।'

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि एनडीए में शामिल सभी दल, चाहे भाजपा हो, जदयू, हम, रालोसपा या लोजपा (रामविलास), सबका लक्ष्य एक ही है — बिहार को विकास की राह पर आगे बढ़ाना।

महागठबंधन पर चिराग का हमला – “मुस्लिम समाज को गुमराह कर रही RJD”

चिराग पासवान ने विपक्षी महागठबंधन और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम समाज को गुमराह कर रहे हैं, जबकि यह बिल केंद्र सरकार द्वारा पारित किया गया है। चिराग ने कहा, वक्फ बिल को फाड़ देने से कुछ नहीं बदलने वाला। तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी मुस्लिम समाज को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती है। 

अगर वे सच में सबका प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं, तो मुस्लिम समाज से उपमुख्यमंत्री की घोषणा क्यों नहीं की गई? केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी एनडीए के भीतर मुस्लिम समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को बढ़ाने का सुझाव देगी।

कर्पूरी ठाकुर के नाम का ‘राजनीतिक उपयोग’ गलत – चिराग पासवान

जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर चल रही राजनीतिक बयानबाजी पर भी चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा,

'कर्पूरी ठाकुर का नाम सिर्फ राजनीति के लिए नहीं, बल्कि उनके विचारों और सिद्धांतों के लिए याद किया जाना चाहिए। उनके नाम का राजनीतिक फायदे के लिए उपयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है।'

चिराग ने कहा कि बिहार के लोग कर्पूरी ठाकुर को समानता और सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में याद करते हैं, और उनके नाम का इस्तेमाल वोटों के लिए करना उनकी विरासत का अपमान है।

नीतीश कुमार मेरे बड़े हैं, उनका सम्मान करता हूं

जब चिराग पासवान से पूछा गया कि उन्होंने हाल ही में नीतीश कुमार के पैर क्यों छुए, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, यह मेरे संस्कार हैं। उम्र और अनुभव में वे मुझसे बड़े हैं, इसलिए मैं उनका सम्मान करता हूं। राजनीति में विरोध हो सकता है, लेकिन व्यक्तिगत सम्मान हमेशा बना रहता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनका फोकस बिहार की भलाई पर है —

'मेरा विज़न हमेशा बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट रहा है। मैं राजनीति को सेवा का माध्यम मानता हूं। 2030 में बनना चाहूंगा मुख्यमंत्री” – चिराग पासवान का बड़ा बयान'

चिराग पासवान ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल नीतीश कुमार एनडीए का चेहरा रहेंगे, लेकिन भविष्य में वे खुद भी मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा रखते हैं। उन्होंने कहा, मैं 2030 में बिहार का मुख्यमंत्री बनना चाहूंगा। तब तक मेरा पूरा ध्यान विकास योजनाओं और बिहार की जनता की उम्मीदों पर रहेगा।

Leave a comment