PM Kisan Yojana 22वीं किस्त: जल्द किसानों के खाते में आएंगे 2,000 रुपये, मार्च-अप्रैल तक मिलेगी राशि

PM Kisan Yojana 22वीं किस्त: जल्द किसानों के खाते में आएंगे 2,000 रुपये, मार्च-अप्रैल तक मिलेगी राशि

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। अब तक केंद्र सरकार 21 किस्तें जारी कर चुकी है। किसानों को 21वीं किस्त 19 नवंबर को भेजी गई थी, उसके बाद से वे अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Samman Nidhi Yojana) के अंतर्गत किसानों को हर साल तीन किस्तों में 6,000 रुपये की वित्तीय मदद दी जाती है। अब योजना की 22वीं किस्त के आने का इंतजार लगभग खत्म होने वाला है। इससे पहले 21वीं किस्त 19 नवंबर, 2025 को जारी की गई थी, जिसमें 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

22वीं किस्त कब आएगी?

पुराने पैटर्न के अनुसार, पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त मार्च-अप्रैल 2026 तक किसानों के बैंक खातों में भेजी जा सकती है। यह राशि सिर्फ उन्हीं किसानों के खातों में जाएगी जिनकी e-KYC पूरी हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर, 2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर में योजना की 21वीं किस्त जारी की थी। अब किसानों की निगाहें 22वीं किस्त पर लगी हैं।

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त प्राप्त करने के लिए किसानों की e-KYC अनिवार्य है। इसके लिए OTP-बेस्ड e-KYC सिस्टम को पोर्टल और ऐप पर लॉन्च किया गया है। किसान इसे निम्न स्टेप्स से पूरा कर सकते हैं:

  • PM-Kisan पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के ऊपरी दाएं कोने में मौजूद e-KYC ऑप्शन चुनें।
  • अपना आधार नंबर डालें और OTP सबमिट करके e-KYC पूरा करें।

OTP आधारित e-KYC के लिए मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए और आधार से लिंक होना चाहिए।

किस्त का पैटर्न और राशि

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं। सालाना यह राशि 6,000 रुपये होती है, जिसे तीन किस्तों में बांटा गया है:

  • पहली किस्त: अप्रैल-जुलाई
  • दूसरी किस्त: अगस्त-नवंबर
  • तीसरी किस्त: दिसंबर-मार्च

यह पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है। वर्तमान में देश में बजट की तैयारी चल रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को देश का बजट पेश करेंगी। इसमें पीएम किसान योजना पर कुछ बड़े एलान होने की संभावना है।

Leave a comment