Columbus

प्रयागराज (इलाहाबाद)-आनंद भवन

प्रयागराज (इलाहाबाद)-आनंद भवन

आनंद भवन, प्रयागराज स्थित एक ऐतिहासिक हाउस म्यूज़ियम है, जो नेहरू परिवार से जुड़ी विरासत को समेटे हुए है। इसे पंडित मोतीलाल नेहरू ने 1930 के दशक में बनवाया था, जब स्वराज भवन को कांग्रेस मुख्यालय में परिवर्तित कर दिया गया था। यहाँ जवाहर प्लैनेटेरियम भी स्थित है, जो खगोल और विज्ञान के क्षेत्र में लोगों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ाता है, 

स्वराज भवन—मोतीलाल नेहरू का वह भव्य घर, जहाँ बाद में स्वतंत्रता संग्राम की कई महत्त्वपूर्ण बैठकें हुईं और यह इंदिरा गांधी की जन्मस्थली भी था— बात भी प्रसिद्द है 1970 में इंदिरा गांधी ने इसे भारतीय सरकार को दान कर दिया, और यह अब एक संग्रहालय के रूप में विकसित हो चुका है। यह संग्रहालय नेहरू परिवार के स्मृति चिन्ह, मूर्ति, फोटो, और महान नेताओं की व्यक्तिगत वस्तुएँ प्रदर्शित करता है संग्रहालय में नेहरू का अध्ययन कक्ष, उनका शयनकक्ष, महात्मा गांधी का विशेष कक्ष (जहाँ वे आते थे), और इंदिरा गांधी का कक्ष भी शामिल हैं।

करीब 3.5किमी रेलवे स्टेशन से दूरी पर स्थित। स्वरूप, प्रयाग स्टेशन और रामबाग स्टेशन से भी यह आसानी से पहुँच योग्य है

Leave a comment