प्रयागराज: मंदिर के पास खड़ी कार से 6 लाख के जेवर और नकदी चोरी

प्रयागराज: मंदिर के पास खड़ी कार से 6 लाख के जेवर और नकदी चोरी

प्रयागराज के बंधवा इलाके में लेटे हनुमान मंदिर के पास एक परिवार के कार में रखे कीमती सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। परिवार मंदिर में दर्शन करने गया था, इसी बीच अज्ञात चोरों ने कार का पिछला शीशा तोड़कर करीब छह लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी चोरी कर ली।

पीड़ित के अनुसार कार में दो पर्स रखे थे। एक पर्स में दो मोबाइल फोन, कुछ नकदी और मेकअप से जुड़ी वस्तुएँ थीं, जबकि दूसरे पर्स में लगभग 22 हजार रुपये नकद और कीमती जेवरात मौजूद थे। लौटने पर परिवार ने देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है और दोनों पर्स गायब हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और मामला दर्ज कर लिया गया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद मंदिर क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन में कीमती सामान न छोड़ें और सुरक्षित स्थान पर पार्किंग का उपयोग करें।

Leave a comment