बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, जिससे उनके प्रशंसक और सेलेब्स बेहद उत्साहित हैं।
एंटरटेनमेंट: बॉलीवुड के प्यारे कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने फैंस को खुशखबरी दे दी है। इस जोड़े ने साल 2023 में शादी की थी। हाल ही में दोनों द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में आए थे, जहां राघव ने परिणीति की प्रेग्नेंसी का हिंट देते हुए कहा था कि वे जल्द ही गुड न्यूज शेयर करेंगे। अब इस जोड़ ने सोशल मीडिया पर एक कोलैबोरेशन पोस्ट शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस अनाउंसमेंट के साथ फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयों की झड़ी लगी हुई है।
इंस्टाग्राम पोस्ट में की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी खुशखबरी एक बेहद प्यारे अंदाज में साझा की। उनके पोस्ट में एक खूबसूरत केक दिखाया गया है, जिस पर “1+1=3” लिखा हुआ है, साथ ही केक पर छोटे-छोटे पैर भी अंकित हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो क्लिप भी शेयर की, जिसमें दोनों हाथ में हाथ डालकर चलते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो और पोस्ट में उन्होंने कैप्शन में लिखा, हमारा छोटा सा यूनिवर्स.. अपने रास्ते पर है असीम आशीर्वाद। इस पोस्ट को शेयर करते ही उनके फैंस और तमाम बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई देने की बाढ़ लगा दी।
सेलेब्स और फैंस की प्रतिक्रिया
जैसे ही परिणीति और राघव ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की, सोशल मीडिया पर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया। अभिनेत्री सोनम कपूर ने पोस्ट पर लिखा, बधाई हो डार्लिंग, जबकि अनन्या पांडे ने लिखा, ओह बधाई परी। इसके अलावा कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस जोड़े को शुभकामनाएं दी हैं। फैंस ने पोस्ट पर दिल और फूल के इमोजी भेजकर कपल की खुशियों में हिस्सा लिया।
परिणीति और राघव की लव स्टोरी
परिणीति और राघव की लव स्टोरी ने शुरुआत से ही मीडिया और फैंस का ध्यान खींचा। दोनों की सगाई 13 मई, 2023 को नई दिल्ली में हुई थी। इस सगाई समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई राजनीतिक और पारिवारिक हस्तियां मौजूद थीं। इसके कुछ महीनों बाद, 24 सितंबर, 2023 को इस कपल ने उदयपुर के आलीशान लीला पैलेस में भव्य शादी की थी। उनकी शादी को बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियों ने भी खास अंदाज में मनाया।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक माने जाते हैं। परिणीति की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट ने न केवल उनके फैंस बल्कि पूरे बॉलीवुड को खुशियों से भर दिया है। हाल ही में दोनों द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में भी नजर आए थे। इस शो के दौरान राघव ने पहले ही हिंट दिया था कि जल्द ही वे अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा करेंगे।