Columbus

पवित्रा पुनिया: मंगेतर के खुलासे और विवादित बयानों से सुर्खियों में रहीं टीवी की यह हसीना

पवित्रा पुनिया: मंगेतर के खुलासे और विवादित बयानों से सुर्खियों में रहीं टीवी की यह हसीना

एक अभिनेत्री, जो अपने फिल्मी करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रही हैं। उन पर आरोप लगे कि उन्होंने अपनी शादी छुपाकर अफेयर किया।

एंटरटेनमेंट: भारतीय टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री पवित्रा पुनिया अक्सर अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। उन्होंने 'बिग बॉस 14' में हिस्सा लेकर अपने फैंस के बीच लोकप्रियता हासिल की, लेकिन निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर उनके आसपास कई विवाद भी उठे। 22 अगस्त को उनके 39वें जन्मदिन के मौके पर हम उनकी जिंदगी के विवादित पहलुओं और मंगेतर द्वारा किए गए सनसनीखेज खुलासों पर एक नजर डालते हैं।

मंगेतर ने खोला पवित्रा का कच्चा चिट्ठा

पवित्रा पुनिया की निजी जिंदगी हमेशा मीडिया में चर्चा का विषय रही है। उनकी सगाई और अफेयर को लेकर कई आरोप लगे। पवित्रा के मंगेतर सुमित माहेश्वरी, जो खुद एक होटल व्यवसायी हैं, ने कई सनसनीखेज खुलासे किए। उन्होंने दावा किया कि पवित्रा ने शादीशुदा होने के बावजूद दो अन्य एक्टर्स के साथ अफेयर किया।

सुमित ने बताया कि उन्होंने और पवित्रा ने सगाई के बाद शादी कर ली थी, लेकिन पवित्रा ने इसे सार्वजनिक नहीं किया। सुमित ने कहा कि जब उन्हें पवित्रा और अभिनेता पारस छाबड़ा के रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्होंने पारस को मैसेज कर जानकारी दी।

होटल में वेडिंग एनिवर्सरी और अफेयर की कहानी

सुमित ने आगे कहा कि पवित्रा ने वेडिंग एनिवर्सरी उसी होटल में मनाई, जहाँ उन्होंने पारस के साथ समय बिताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पवित्रा ने उन्हें चार बार धोखा दिया। इसके अलावा, पवित्रा ने पारस छाबड़ा और प्रतীক सहजपाल के साथ रिलेशनशिप बनाए, जबकि वह शादीशुदा थीं। पवित्रा ने खुद भी एक इंटरव्यू में सुमित माहेश्वरी संग सगाई की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि वे एंबी वैली में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिली थीं और वहीं उनका प्यार परवान चढ़ा।

पवित्रा पुनिया ने सिर्फ निजी जिंदगी को लेकर ही चर्चा नहीं बटोरी। उन्होंने अपने एक विवादित बयान के कारण भी सुर्खियां बटोरी। कुछ महीने पहले उन्होंने एक पॉडकास्ट में मंदिरों में देवियों के कपड़े मर्दों द्वारा बदलने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा था: पुजारी हो, पूजा करो, पर कपड़े बदलने का हक किसने दिया? इस बयान के बाद पवित्रा की काफी आलोचना हुई और मीडिया में उनके इस बयान को लेकर बहस छिड़ गई।

पवित्रा पुनिया ने टीवी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत छोटे टीवी शोज़ से की। उन्होंने ‘बिग बॉस 14’, ‘सपना बाबुल का…बिदाई’, और अन्य लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया। हालांकि, उनकी निजी जिंदगी और विवादित बयानों ने उन्हें हमेशा चर्चाओं में बनाए रखा।

Leave a comment