Dhurandhar 2 ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत के संकेत दे दिए हैं। फिल्म ने करोड़ों रुपये की टिकट बिक्री दर्ज की है और शुरुआती आंकड़ों में Pushpa 2: The Rule के प्रीमियर कलेक्शन को भी पीछे छोड़ने का दावा किया जा रहा है।
Dhurandhar 2 Advance Booking: Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू एडवांस बुकिंग में जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 मार्च को होने वाले प्रीमियर शो के लिए अब तक हजारों शोज बुक हो चुके हैं और लाखों टिकट बिक चुके हैं, जिससे फिल्म ने करोड़ों रुपये का शुरुआती कारोबार दर्ज किया है। देश के कई राज्यों में मिल रहे मजबूत रिस्पॉन्स के बीच यह फिल्म प्रीमियर कलेक्शन के मामले में Pushpa 2: The Rule के रिकॉर्ड को चुनौती देती नजर आ रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की उम्मीद बढ़ गई है।
पेड प्रीव्यू से ही करोड़ों की कमाई
रिपोर्ट के मुताबिक Dhurandhar 2 ने पेड प्रीव्यू एडवांस बुकिंग से करीब 15.63 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह आंकड़ा उस समय सामने आया है जब फिल्म की नियमित एडवांस बुकिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है।
अब तक लगभग 8005 से ज्यादा शोज बुक हो चुके हैं और करीब 2.8 लाख टिकट बिक चुके हैं। अगर ब्लॉक सीट्स को भी शामिल किया जाए तो फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 21 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है।

कई भाषाओं में मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
फिल्म का पेड प्रीव्यू 18 मार्च को शाम 5 बजे से रखा गया है। इसे हिंदी समेत कई भाषाओं में दर्शकों के लिए रिलीज किया जाएगा, जिसके कारण देश के अलग-अलग राज्यों से शानदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
महाराष्ट्र में फिल्म ने लगभग 4 करोड़ रुपये और कर्नाटक में 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। इसके अलावा तेलंगाना और दिल्ली में भी टिकटों की मांग तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है।
बड़े रिकॉर्ड की ओर बढ़ती फिल्म
एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए माना जा रहा है कि Dhurandhar 2 ने प्रीमियर कलेक्शन के मामले में Pushpa 2: The Rule को पीछे छोड़ दिया है। उस फिल्म ने पेड प्रीव्यू से करीब 10.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि यह कलेक्शन मुख्य रूप से एक ही भाषा से आया था।
इंडस्ट्री में यह भी चर्चा है कि फिल्म की जबरदस्त मांग को देखते हुए कई बड़ी फिल्मों ने अपनी रिलीज डेट बदलने का फैसला किया है। इससे साफ है कि रणवीर सिंह की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की ओर बढ़ रही है।











