श्योपुर के बड़ौदा में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छह जिलों के 3 लाख से ज्यादा किसानों को 238 करोड़ 78 लाख रुपए की राहत राशि ट्रांसफर की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखे हमले किए और मथुरा के मुद्दे पर खुला चेलेंज दिया।
MP: श्योपुर के बड़ौदा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा कदम उठाते हुए छह जिलों के 3,05,410 किसानों के खातों में 238 करोड़ 78 लाख रुपए की फसल मुआवजा राशि सीधे ट्रांसफर की। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष ने कभी किसानों का साथ नहीं दिया और न ही ‘राम’ या ‘गोपाल कृष्ण’ की जय बोलने का साहस दिखाया।
उन्होंने दावा किया कि अयोध्या के बाद अब मथुरा में भी भव्य मंदिर निर्माण की बारी है और कांग्रेस को चुनौती दी कि अगर दम है तो मथुरा में आकर सामना करे। राहत राशि श्योपुर, हरदा, विदिशा, नर्मदापुरम, धार और खंडवा के किसानों को दी गई, जिनकी फसलें बारिश, रोग और कीटों के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई थीं।
किसानों को मिली बड़ी राहत
श्योपुर के बड़ौदा में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के छह जिलों के किसानों को आर्थिक राहत देते हुए 238 करोड़ 78 लाख रुपए ट्रांसफर किए। यह राशि 3 लाख से अधिक किसानों को उनकी क्षतिग्रस्त फसलों की भरपाई के लिए दी गई।
सीएम का कांग्रेस पर हमला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भगवान श्रीराम की आस्था का सम्मान नहीं किया और मंदिर निर्माण पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना और अब मथुरा की बारी है।
‘दम है तो आओ मथुरा…’- CM का खुला चेलेंज
मथुरा मुद्दे पर बोलते हुए सीएम मोहन ने कहा कि कांग्रेस अब खुद को रामभक्त बताती है, लेकिन बोलने में हिचकती है। उन्होंने चुनौती दी— “अगर दम है तो आओ, मथुरा बुला रही है।” उनका कहना था कि विपक्ष राम और कृष्ण का नाम लेने से राजनीतिक नुकसान से डरता है।
किसानों को जिला–वार राहत राशि
सरकार द्वारा दी गई राहत राशि इस प्रकार रही—
- श्योपुर: 10,078 धान किसानों को 100.83 करोड़
- हरदा: 95,989 किसानों को सोयाबीन नुकसान पर 71.52 करोड़
- विदिशा: 51,830 किसानों को 29.15 करोड़
- नर्मदापुरम: 22,779 किसानों को 19.84 करोड़
- धार: 19,173 किसानों को लगभग 10.31 करोड़
- खंडवा: 12,961 किसानों को 7.13 करोड़, पीला मौजेक कीट से प्रभावित फसलों पर
कांग्रेस को घेरने की रणनीति?
सीएम के इस भाषण को आने वाले राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को ‘पप्पू और पप्पू की ममी’ कहकर तंज भी कसा और कहा कि यह सरकार किसानों के हितों के कारण सत्ता से बाहर हुई।










