सिमर भाटिया पर ट्विंकल खन्ना ने लुटाया प्यार, फिल्म ‘इक्कीस’ से सुर्खियों में आईं अक्षय कुमार की भतीजी

सिमर भाटिया पर ट्विंकल खन्ना ने लुटाया प्यार, फिल्म ‘इक्कीस’ से सुर्खियों में आईं अक्षय कुमार की भतीजी

बॉलीवुड में एक नई स्टारकिड ने दस्तक दे दी है और उनका नाम इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। हम बात कर रहे हैं सिमर भाटिया की, जिन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘इक्कीस’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है।

Ikkis Actress Simar Bhatia: अक्षय कुमार की बहन की बेटी सिमर भाटिया अब बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं और उन्होंने फिल्म ‘इक्कीस’ से डेब्यू किया है। फिल्म में सिमर ने अगस्त्य नंदा के किरदार अरुण खेत्रपाल की प्रेमिका का रोल निभाया है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

सिमर ने फिल्म से जुड़ी कुछ बीटीएस (BTS) फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी प्यार लुटाया। ट्विंकल ने सिमर की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उनकी काम के प्रति प्रतिबद्धता और खूबसूरत अंदाज की तारीफ की और उन्हें आगे के करियर के लिए शुभकामनाएं दी।

फिल्म ‘इक्कीस’ से किया बॉलीवुड डेब्यू

फिल्म ‘इक्कीस’ में सिमर भाटिया ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में वह अगस्त्य नंदा के साथ नजर आई हैं, जो फिल्म में भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी अरुण खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं। सिमर ने इस सच्ची घटना पर आधारित फिल्म में अरुण खेत्रपाल की प्रेमिका का रोल किया है। यह किरदार भावनात्मक रूप से मजबूत है और कहानी को मानवीय गहराई देता है।

फिल्म में सिमर की सादगी, स्क्रीन प्रेजेंस और भावनात्मक अभिनय को काफी सराहा जा रहा है। बतौर डेब्यू एक्ट्रेस, उनका प्रदर्शन संतुलित और प्रभावशाली माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर की BTS झलकियां

फिल्म की रिलीज के बाद सिमर भाटिया ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने साल 2025 की यादों और फिल्म ‘इक्कीस’ से जुड़े कुछ बीटीएस (Behind The Scenes) पलों की झलक दिखाई। इन तस्वीरों में शूटिंग के दौरान की यादें, को-स्टार्स के साथ बिताया समय और सेट का माहौल नजर आया।

इस पोस्ट में सिमर ने अपने इस सफर को खास बताया और फिल्म से जुड़ी भावनाओं को शब्दों में बयां किया। पोस्ट सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री के लोगों ने इस पर जमकर प्यार बरसाया।

ट्विंकल खन्ना ने किया खुलकर सपोर्ट

सिमर की इस पोस्ट पर सबसे ज्यादा ध्यान खींचा ट्विंकल खन्ना के रिएक्शन ने। अक्षय कुमार की पत्नी और लेखिका-एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने सिमर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, मेरी सिमू बेस्ट है इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी शेयर किया। ट्विंकल और सिमर की बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है। दोनों को कई पारिवारिक कार्यक्रमों और फंक्शन्स में एक साथ देखा गया है, जहां उनकी नजदीकी साफ झलकती है। ट्विंकल का यह सार्वजनिक सपोर्ट सिमर के लिए काफी खास माना जा रहा है।

Leave a comment