ऐप्पल ने सैमसंग को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है। आईफोन 16 और आईफोन 17 सीरीज की मजबूत बिक्री ने कंपनी को 20 प्रतिशत मार्केट शेयर दिलाया। सैमसंग 19 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि शाओमी, वीवो और ओप्पो शीर्ष पांच में शामिल हैं।
Apple Tops Smartphone Market: ऐप्पल ने 14 साल बाद स्मार्टफोन मार्केट में शीर्ष स्थान हासिल किया है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, ऐप्पल अब 20 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है। आईफोन 16 और आईफोन 17 सीरीज की बिक्री ने इसे मजबूती दी। सैमसंग 19 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत, जापान और साउथ ईस्ट एशिया में आईफोन की अच्छी डिमांड रही। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में ऐप्पल की यह बादशाहत स्थिर बनी रहेगी।
ऐप्पल बना स्मार्टफोन मार्केट का नया किंग
14 साल बाद स्मार्टफोन मार्केट में नया बदलाव आया है। ऐप्पल ने सैमसंग को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी का खिताब हासिल कर लिया है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, ऐप्पल अब 20 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ शीर्ष पर है। आईफोन 16 और आईफोन 17 सीरीज की जबरदस्त बिक्री ने कंपनी को यह बढ़त दिलाई। सालाना आधार पर ऐप्पल की ग्रोथ 10 प्रतिशत रही, जबकि सैमसंग 4.6 प्रतिशत पर सीमित रहा।

आईफोन 16 और 17 की जबरदस्त डिमांड
आईफोन 17 सीरीज को सितंबर, 2025 में लॉन्च किया गया था और यह बहुत हिट रही। इसके बेस मॉडल आईफोन 17 की डिमांड इतनी अधिक थी कि कई जगह यह लंबे समय तक आउट ऑफ स्टॉक रहा। वहीं, आईफोन 16 की लोकप्रियता अब भी कायम है और 2025 में यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन रहा। जापान और साउथ ईस्ट एशिया के देशों में भी इनकी अच्छी बिक्री हुई।
ऐप्पल की बढ़ती मांग ने साल की आखिरी तिमाही में मार्केट शेयर और मजबूती दी। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ सालों तक ऐप्पल की स्मार्टफोन मार्केट में बादशाहत को कोई खतरा नहीं है।
सैमसंग और अन्य टॉप कंपनियां
हालांकि सैमसंग ऐप्पल से केवल थोड़ा पीछे है और उसके पास 19 प्रतिशत मार्केट शेयर है। 2025 में गैलेक्सी एस25 सीरीज, ए-सीरीज और गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 की बिक्री अच्छी रही। फिर भी, लैटिन अमेरिका और पश्चिमी यूरोप में कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा।
टॉप-5 स्मार्टफोन कंपनियों में शाओमी, वीवो और ओप्पो भी शामिल हैं। शाओमी 13 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि वीवो और ओप्पो क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर हैं। इन चीनी कंपनियों की इमर्जिंग मार्केट्स में डिमांड मजबूत बनी हुई है।












