भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज Smriti Mandhana और म्यूजिक कंपोजर Palash Muchhal की शादी को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल गई थीं कि उनकी शादी 7 दिसंबर 2025 को होगी।
स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी की नई डेट का सबको बेसब्री से इंतजार है। पहले यह शादी 23 नवंबर 2025 को तय थी, लेकिन स्मृति के पिता के हार्ट अटैक आने के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया। इस घटना के बाद पलाश की भी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालांकि अब दोनों की तबीयत ठीक है, लेकिन अभी तक परिवार ने शादी की नई डेट का कोई ऐलान नहीं किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ीं कि 7 दिसंबर को उनकी शादी होगी, जिसे स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने पूरी तरह खारिज कर दिया।
शादी टली, वजह स्वास्थ्य संबंधी
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी मूल रूप से 23 नवंबर 2025 को तय थी। लेकिन दुर्भाग्य से स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आया और पलाश की भी तबीयत अचानक बिगड़ गई। दोनों परिवार इस कारण शादी को पोस्टपोन करने को मजबूर हुए। स्मृति और पलाश की तबीयत अब बेहतर है, लेकिन दोनों परिवारों ने अभी तक नई डेट की घोषणा नहीं की है। इस बीच सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि 7 दिसंबर को शादी होगी, जिसे श्रवण मंधाना ने साफ-साफ खारिज कर दिया।
भाई ने बताया सच

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में श्रवण मंधाना ने कहा, “मुझे इन अफवाहों के बारे में कोई आइडिया नहीं है। अभी तक शादी की नई डेट तय नहीं हुई है। यह शादी फिलहाल पोस्टपोन ही है।” उन्होंने आगे यह भी बताया कि परिवार दोनों की सेहत और आराम को प्राथमिकता दे रहा है और सही समय आने पर ही नई तारीख का ऐलान किया जाएगा।
पलाश मुच्छल की मां ने भी शादी के पोस्टपोन होने के कारण की बात साझा की। उन्होंने कहा कि पलाश और स्मृति दोनों इस स्थिति से दुखी थे, लेकिन अब उनकी तबीयत ठीक है। उन्होंने यह उम्मीद जताई कि दोनों की शादी बहुत जल्द होगी। इस बीच, इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने भी स्मृति-मंधाना और पलाश के लिए एक खास welcome celebration प्लान किया था, जो अब शादी की नई तारीख के अनुसार आयोजित किया जाएगा।
सोशल मीडिया अफवाहों का असर
शादी पोस्टपोन होने के बाद पलाश मुच्छल का नाम सोशल मीडिया पर कुछ अन्य लड़कियों के साथ जोड़ा गया। सबसे पहले उनका नाम Mary D’Costa के साथ जुड़ा, जो एक कोरिया ग्रॉफर हैं। सोशल मीडिया पर पलाश और मैरी की कुछ flirty चैट वायरल हुई। इसके बाद उनका नाम Nandika Dwivedi और Gulna Zakhan नाम की लड़कियों के साथ भी सामने आया।
इन अफवाहों और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण पलाश भी मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रभावित हुए और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा। इसके बावजूद, अब 10 दिन बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर पलाश-स्मृति की शादी की चर्चा होने लगी है।










