Smriti-Palash Wedding Controversy: शादी टलने से लेकर वायरल चैट तक, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

Smriti-Palash Wedding Controversy: शादी टलने से लेकर वायरल चैट तक, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

फिल्ममेकर-कंपोज़र पलाश मुछाल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी। शादी को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, दोस्त-रिश्तेदार और मेहमान भी पहुंच चुके थे, लेकिन ऐन वक्त पर इस शादी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया।

Smriti-Palash Wedding Timeline: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी और उपकप्तान स्मृति मंधाना तथा प्रसिद्ध संगीतकार-फिल्ममेकर पलाश मुछाल की शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में दोनों की शादी प्रस्तावित थी, लेकिन ऐन मौके पर यह शादी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई। 

आधिकारिक वजह स्मृति के पिता की तबीयत खराब होना बताई गई, हालांकि इसके बाद वायरल हुए कथित चैट स्क्रीनशॉट्स ने पूरे मामले को और विवादों में घेर दिया।

अक्टूबर में शुरू हुई शादी की चर्चाएं

स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल के रिश्ते को लेकर अटकलें अक्टूबर 2025 से तेज होने लगी थीं। तब पलाश ने इंदौर के स्टेट प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान मजाक में कहा था कि स्मृति जल्द ही “इंदौर की बहू” बन सकती हैं। हालांकि उन्होंने साफ तौर पर शादी की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन इस बयान के बाद चर्चा तेज हो गई।

20 नवंबर को स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा कर अपनी सगाई की पुष्टि की। इस वीडियो में वह अपनी टीम की खिलाड़ियों—जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी—के साथ बॉलीवुड गाने पर डांस करती नजर आईं और अंत में अपनी सगाई की अंगूठी दिखाकर अफवाहों पर मुहर लगा दी।

मैदान पर हुआ खास प्रपोजल

21 नवंबर को पलाश मुछाल ने एक इमोशनल वीडियो साझा किया, जिसमें वह स्मृति को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम लेकर गए—वही मैदान जहां भारतीय महिला टीम ने ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत दर्ज की थी। आंखों पर पट्टी बांधकर लाई गईं स्मृति को पिच के बीच ले जाकर पलाश ने घुटनों पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे स्मृति ने स्वीकार कर लिया।

21 नवंबर से ही हल्दी, 22 नवंबर को मेहंदी और उसी रात संगीत सेरेमनी तक सभी पारंपरिक रस्में धूमधाम से संपन्न हुईं। तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे। स्मृति ने मेहंदी के दिन पर्पल रंग का पारंपरिक लहंगा पहना था, जबकि पलाश व्हाइट शेरवानी और गोल्डन वेस्टकोट में नजर आए। संगीत सेरेमनी में दोनों ने स्टेज पर जमकर डांस भी किया।

23 नवंबर को अचानक शादी टली

शादी वाले दिन सभी को समारोह की तस्वीरों का इंतजार था, तभी अचानक खबर आई कि स्मृति के पिता की तबीयत गंभीर हो गई है। स्मृति के मैनेजर तूहीन मिश्रा ने बताया कि सुबह उन्हें सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें सांगली के सर्वहित अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, हार्ट अटैक जैसे लक्षण थे, हालांकि ईको रिपोर्ट सामान्य आई। इसी कारण परिवार ने शादी अनिश्चितकाल के लिए टालने का फैसला किया।

24 नवंबर को पलाश मुछाल की भी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई। उन्हें वायरल संक्रमण और एसिडिटी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में मुंबई शिफ्ट किया गया। उनकी बहन पलक मुछाल उनसे मिलने अस्पताल पहुंचीं।

अफवाहें तेज, स्मृति ने हटाया सगाई वाला वीडियो

शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। इसी बीच स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से सगाई वाला वीडियो भी हटा दिया, जिससे चर्चाओं को और हवा मिल गई। मामला तब और उलझ गया जब रेडिट पर कथित चैट स्क्रीनशॉट्स वायरल हुए, जिनके बारे में दावा किया गया कि ये पलाश मुछाल और एक महिला के बीच की बातचीत हैं। इन चैट्स में कथित तौर पर मिलने, तैराकी और कमिटमेंट से बचने जैसी बातें लिखी थीं। हालांकि इन स्क्रीनशॉट्स की प्रामाणिकता की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित अकाउंट भी डिलीट हो चुका है।

24 नवंबर की शाम पलाश की बहन पलक मुछाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपील की कि शादी केवल स्मृति के पिता की तबीयत की वजह से रोकी गई है और दोनों परिवारों की निजता का सम्मान किया जाए। पलाश की मां ने भी कहा कि जब तक स्मृति के पिता पूरी तरह ठीक नहीं होते, तब तक विवाह नहीं होगा।

Leave a comment