मशहूर इंडियन प्लेबैक सिंगर पलाश मुच्छल की बहन पलक मुच्छल ने सोमवार को अपने भाई पलाश और भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी पोस्टपोन होने का कारण बताया।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और गायक पलाश मुच्छल की शादी हाल ही में पोस्टपोन कर दी गई। इस बात की जानकारी पलाश मुच्छल की बहन और मशहूर इंडियन प्लेबैक सिंगर पलक मुच्छल ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने फैंस और मीडिया से परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की भी रिक्वेस्ट की।
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर 2025 को होने वाली थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण इसे टाल दिया गया। अभी तक शादी की नई तारीख का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
पलक मुच्छल ने इंस्टाग्राम पर साझा किया नोट
पलक मुच्छल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक छोटा सा नोट शेयर किया, जिसमें लिखा, स्मृति के पिता की हेल्थ की वजह से स्मृति और पलाश की शादी रोक दी गई है। हम आप सभी से रिक्वेस्ट करेंगे कि इस सेंसिटिव समय में दोनों परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। स पोस्ट के जरिए पलक ने फैंस और मीडिया से संवेदनशील स्थिति में परिवार की गोपनीयता बनाए रखने की अपील की।
स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने मीडिया को बताया कि शादी पोस्टपोन करने का फैसला स्मृति के पिता की खराब तबीयत के कारण लिया गया। उन्होंने कहा, आज सुबह, जब स्मृति के पिता नाश्ता कर रहे थे, उनकी तबीयत बिगड़ गई। हमने सोचा कि स्थिति सामान्य हो जाएगी, लेकिन हालत और खराब हो गई। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया और अब वे ऑब्जर्वेशन में हैं।

स्मृति मंधाना अपने पिता के बहुत करीब हैं। उन्होंने तय किया कि जब तक उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते, शादी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित रहेगी। स्मृति का कहना है कि उनका पहला ध्यान अपने पिता की सेहत है, और उसके बाद ही वे शादी की तैयारी करना चाहती हैं।
दूल्हे पलाश मुच्छल की भी तबीयत थोड़ी बिगड़ी
स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के साथ ही दूल्हे पलाश मुच्छल की तबीयत भी कुछ खराब हो गई। उन्हें वायरल इन्फेक्शन और ज्यादा एसिडिटी के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है और वे अब स्वस्थ हैं। इस घटना ने परिवार और दोनों पक्ष के लिए मुश्किलें बढ़ा दीं, लेकिन दोनों ने मिलकर जिम्मेदारी और प्राथमिकता के साथ स्थिति को संभाला।
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी भारतीय खेल और संगीत जगत के लिए काफी चर्चित थी। फैंस और मीडिया में इस जोड़ी को लेकर भारी उत्सुकता थी। लेकिन परिवार की प्राथमिकता और स्वास्थ्य कारणों ने सभी को यह संदेश दिया कि परिवार और स्वास्थ्य सबसे पहले आते हैं।










