सर्दियों में पानी का सेवन: जानें दिनभर में कितनी मात्रा जरूरी है

सर्दियों में पानी का सेवन: जानें दिनभर में कितनी मात्रा जरूरी है

सर्दियों में प्यास कम लगने के बावजूद पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। एम्स के डॉ. हिमांशु भदानी के अनुसार पुरुषों और महिलाओं को प्रतिदिन 2 लीटर या उससे अधिक तरल पदार्थ लेना चाहिए। हर्बल चाय, सूप और जूस से भी शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे किडनी और अन्य अंगों का सही काम सुनिश्चित होता है।

सर्दियों में पानी की जरूरत: दिल्ली के एम्स के सीनियर रेजिडेंट डॉ. हिमांशु भदानी ने कहा कि सर्दियों में पसीना कम निकलने और प्यास कम लगने के बावजूद शरीर को उतनी ही पानी की जरूरत होती है जितनी गर्मियों में। सर्दियों में पुरुषों को प्रतिदिन 8–10 गिलास और महिलाओं को 6–8 गिलास पानी पीना चाहिए। हर्बल चाय, सूप और जूस जैसी हाइड्रेटिंग चीजें भी इस जरूरत को पूरा कर सकती हैं। पर्याप्त पानी न पीने से किडनी और अन्य अंग प्रभावित हो सकते हैं।

सर्दियों में कितनी पानी पीना चाहिए

सामान्य रूप से पुरुषों के लिए सर्दियों में प्रतिदिन लगभग 8 से 10 गिलास और महिलाओं के लिए 6 से 8 गिलास पानी पीना जरूरी है। यह लगभग 2 लीटर पानी के बराबर होता है। यदि आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं या एथलीट हैं, तो पानी की मात्रा और बढ़ सकती है। सक्रिय पुरुषों को 10 से 14 गिलास और महिलाओं को 8 से 10 गिलास पानी पीने की आवश्यकता होती है। इसके अलावा गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 7 से 10 गिलास या उससे अधिक पानी लेना चाहिए।

डॉ. भदानी ने यह भी बताया कि पानी की कुल मात्रा में केवल सामान्य पानी ही नहीं बल्कि हर्बल चाय, सूप या जूस जैसी हाइड्रेटिंग चीजें भी शामिल की जा सकती हैं। इस तरह से शरीर को पर्याप्त तरल मिल पाता है और प्यास कम लगने के बावजूद भी हाइड्रेशन बना रहता है।

दिनभर पानी पीने के आसान तरीके

सर्दियों में प्यास कम लगने के कारण लोग अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि प्यास लगने का इंतजार न करें, बल्कि नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। हर भोजन के साथ, बाथरूम जाने के बाद और कंप्यूटर या टीवी के ब्रेक के समय एक गिलास पानी पीना मददगार होता है।

इसके अलावा हर्बल चाय, सूप और ताजे फलों के रस भी शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायक हैं। सर्दियों में पानी कम पीने से न केवल किडनी पर असर पड़ता है बल्कि थकान, सिरदर्द और त्वचा की रूखापन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

Leave a comment