Year Ender 2025: iPhone 16e और Nothing Phone 3 सहित कुछ फोन रहे फ्लॉप

Year Ender 2025: iPhone 16e और Nothing Phone 3 सहित कुछ फोन रहे फ्लॉप

2025 में कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च मार्केट में ग्राहकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। iPhone 16e, iPhone Air, Samsung Galaxy S25 Edge और Nothing Phone 3 जैसे मॉडल डिजाइन, कीमत और कैमरा क्वालिटी के कारण फ्लॉप रहे। कंपनियों को उत्पादन कम करना पड़ा और कुछ लाइनअप बंद करनी पड़ी।

2025 Smartphone Flops: इस साल Apple, Samsung और Nothing जैसी कंपनियों ने नए स्मार्टफोन लॉन्च किए, लेकिन कई मॉडल्स ग्राहकों को प्रभावित नहीं कर पाए। iPhone 16e और iPhone Air अपने डिजाइन और फीचर्स के बावजूद कम बिके, जबकि Samsung Galaxy S25 Edge और Nothing Phone 3 भी बिक्री में सफलता नहीं जुटा पाए। ग्राहक डिजाइन, कीमत और कैमरा क्वालिटी को लेकर निराश रहे। इसके परिणामस्वरूप कंपनियों ने उत्पादन घटाया और कुछ लाइनअप को पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया, जिससे 2025 स्मार्टफोन मार्केट में निराशा रही।

iPhone 16e और iPhone Air का फ्लॉप साल

Apple ने इस साल iPhone 16e को लॉन्च किया था, जिसे किफायती और टिकाऊ बनाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, पुराने डिजाइन, सीमित कलर विकल्प और बेसिक कैमरा सेटअप ने इसे ग्राहकों के लिए कम आकर्षक बना दिया।

iPhone Air भी इस साल लॉन्च हुआ, जो अपनी अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के लिए चर्चा में था। बावजूद इसके, ग्राहकों ने इसे पसंद नहीं किया और Apple को इसके उत्पादन को कम करना पड़ा।

Samsung Galaxy S25 Edge

Samsung ने Galaxy S25 Edge के साथ अल्ट्रा-थिन स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री की। कंपनी को उम्मीद थी कि पतले डिजाइन से यह हिट होगा, लेकिन बिक्री बेहद कम रही। अंततः Samsung ने इस मॉडल का उत्पादन बंद कर दिया और पूरे Edge लाइनअप को ही बंद करने का फैसला किया।

Nothing Phone 3 की मार्केट प्रतिक्रिया

Nothing Phone 3 में कंपनी ने ट्रांसपेरेंट डिजाइन और नए ग्लिफ मैट्रिक्स फीचर पेश किए। हालांकि, महंगी कीमत और औसत कैमरा क्वालिटी के कारण ग्राहकों ने इसे खास पसंद नहीं किया। उम्मीद थी कि डिजाइन एक्सपेरिमेंट से मार्केट में हलचल मचेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Leave a comment