Columbus

Stocks to Watch: Tata Consumer से LTIMindtree तक, जानिए किन शेयरों में दिखेगी जबरदस्त हलचल

Stocks to Watch: Tata Consumer से LTIMindtree तक, जानिए किन शेयरों में दिखेगी जबरदस्त हलचल
अंतिम अपडेट: 5 घंटा पहले

Tata Consumer, LTIMindtree, NHPC, Bajaj Finance समेत कई कंपनियों के शानदार तिमाही नतीजों के चलते इन स्टॉक्स में आज इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान हलचल संभव।

Stocks to Watch: भारतीय शेयर बाजार आज वैश्विक संकेतों के आधार पर हल्की गिरावट या सपाट शुरुआत कर सकता है। गिफ्ट निफ्टी में शुरुआती कारोबार के दौरान लगभग 40 अंकों की गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस बीच कई कंपनियों के शेयर आज इंट्रा-डे ट्रेडिंग में सुर्खियों में रह सकते हैं। जानिए किन स्टॉक्स पर आज बाज़ार की नज़र रहेगी:

1. Tata Consumer Products

कंपनी का Q4FY25 नेट प्रॉफिट 59.2% बढ़कर ₹345 करोड़ पहुंच गया है, जबकि नेट सेल्स 17.3% बढ़कर ₹4,608 करोड़ रही। मजबूत नतीजों के कारण स्टॉक में अच्छी गतिविधि देखी जा सकती है।

2. LTIMindtree

आईटी कंपनी ने मार्च तिमाही में ₹1,128.5 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो सालाना 2.6% और तिमाही आधार पर 3.9% की वृद्धि है। कंपनी की आय ₹9,771.7 करोड़ रही। फाइनल डिविडेंड ₹45 प्रति शेयर (4500%) घोषित किया गया है।

3. Syngene International

बायोकॉन की सहयोगी कंपनी ने ₹1,037 करोड़ की रिपोर्टेड आय और ₹363 करोड़ का EBITDA दर्ज किया है। यह स्टॉक भी आज रडार पर रहेगा।

4. Bajaj Housing Finance

इस एनबीएफसी का Q4FY25 प्रॉफिट 54% बढ़कर ₹587 करोड़ हुआ है। AUM सालाना आधार पर 26% बढ़कर ₹1.15 लाख करोड़ पर पहुंचा है।

5. Dalmia Bharat

सीमेंट कंपनी ने लागत नियंत्रण के चलते ₹439 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो साल दर साल 37.18% की वृद्धि है।

6. Auto Stocks

ट्रंप प्रशासन द्वारा कुछ टैरिफ में छूट पर विचार करने की रिपोर्ट के चलते ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स पर भी असर पड़ सकता है।

7. Bajaj Finance

29 अप्रैल को बोर्ड बैठक में इंटरिम डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर पर विचार किया जाएगा। निवेशकों की नज़र इस मीटिंग पर टिकी है।

8. Biocon

कंपनी ने ₹4,500 करोड़ तक की फंडिंग को मंजूरी दी है। इसके लिए इक्विटी और डेब्ट दोनों विकल्पों का इस्तेमाल किया जाएगा।

9. NHPC

उत्तर प्रदेश में 1,200 मेगावॉट का सोलर पार्क विकसित करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें ₹239 करोड़ की सब्सिडियरी निवेश करेगी।

10. अन्य अहम अपडेट्स

BPCL: GPS Renewables के साथ JV कर कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट लगाएगा।

Panacea Biotec: UNICEF से ₹44 करोड़ का नया ऑर्डर मिला।

Adani Green Energy: UPPCL के साथ 1250 मेगावॉट प्रोजेक्ट के लिए समझौता किया।

Niva Bupa Health Insurance: CEO के रूप में कृष्णन रामचंद्रन की पुनः नियुक्ति की गई।

Embassy Office Parks REIT: ₹6,500 करोड़ तक की फंड जुटाने की योजना।

Leave a comment