Columbus

Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के बाद फिर दिखने लगा सर्दी का असर, उत्तर-भारत में कब तक रहेगी ठंड? जानिए मौसम की जानकारी

🎧 Listen in Audio
0:00

दिल्ली-एनसीआर में आज (2 फरवरी 2025: से मौसम में बदलाव का अनुमान है, जिसमें बादल और हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी अगले तीन दिनों तक मौसम में परिवर्तन हो सकता हैं। 

मौसम: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हल्की धुंध देखी जा रही है, हालांकि दोपहर में तेज धूप के कारण ठंड का असर कम हो रहा है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने की संभावना है और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। 3 और 4 फरवरी को बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद ठंड में फिर से वृद्धि हो सकती हैं। 

एक बार फिर बदला मौसम  

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दिन में धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। 3 से 5 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा, जिससे बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश की संभावना बन सकती है। इस दौरान हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में कमी हो सकती है। यूपी के कई जिलों जैसे कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, और अलीगढ़ में घने कोहरे के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं।

पहाड़ों में हिमपात और बारिश की संभावना 

कश्मीर घाटी में ताजा हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का दौर खत्म हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में और अधिक वर्षा होने की संभावना है। कश्मीर के बारामूला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और सोनमर्ग जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है, और दक्षिणी कश्मीर के कई इलाकों में सुबह के समय हिमपात की सूचना मिली है। श्रीनगर और आसपास के इलाकों में कल शाम से रुक-रुककर बारिश जारी हैं।

हिमाचल प्रदेश में 3 से 4 फरवरी तक बर्फबारी का अलर्ट है। कुल्लू, मनाली, शिमला और मशूरी में अच्छा स्नोफॉल हो सकता है, वहीं धर्मशाला के पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। लाहौल स्पीति और किन्नौर में भी मौसम खराब रहेगा, और ऐसा ही मौसम 5 फरवरी तक बना रह सकता हैं।

स्काईमेट ने घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है, और उत्तराखंड में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। हरियाणा में सर्दी के साथ मौसम खराब होने की संभावना जताई जा रही है, खासकर पश्चिमी विक्षोभ के कारण महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फजिल्का, सिरसा, हिसार, पंचकुला जैसे कई जिलों में 4 से 5 फरवरी तक बारिश हो सकती हैं।

मौसम विभाग ने दी जानकारी 

जनवरी में गर्म और शुष्क मौसम के बाद फरवरी में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और सामान्य से कम बारिश होने की आशंका जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार, पश्चिम-मध्य, प्रायद्वीपीय और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश कम होने की संभावना हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में फरवरी के महीने में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा, पश्चिम-मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है। इसका मतलब है कि देश के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ सकती है और बारिश कम होने से मौसम की स्थिति गर्म और शुष्क रह सकती हैं।

Leave a comment
 

Latest Columbus News